जीबीएच जनरल एवं कैंसर हाॅस्पिटल में हृदय स्वास्थ्य और बच्चों के कैंसर पर खुली चर्चा रविवार को

उदयपुर। जीबीएच जनरल एवं कैंसर हॉस्पिटल और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन, उदयपुर जोन के संयुक्त तत्वाधान में रविवार 14 सितंबर को हृदय स्वास्थ्य और बच्चों के कैंसर पर स्वास्थ्य पर खुली चर्चा का आयोजन होगा। यह आयोजन अमेरिकन इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस सभागार में दो सत्र में दोपहर 2.30 बजे होगा।
प्रथम सत्र में हृदय स्वास्थ्य पर वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. डैनी मंगलानी युवावस्था में होने वाले कार्डियक अरेस्ट और अन्य हृदय संबंधी समस्याओं पर चर्चा करेंगे। इस सत्र में पूछे गए सवालों का डाॅ. मंगलानी बचाव व उपाय पर समाधान करेंगे। द्वितीय सत्र में बच्चों का स्वास्थ्य और कैंसर शिशु कैंसर रोग विशेषज्ञ और ब्लड कैंसर रोग विशेषज्ञ डाॅ. अर्पित मित्तल वक्ता होंगे। वे बच्चों के स्वास्थ्य जीवन को लेकर चर्चा करेंगे। इस सत्र में स्वस्थ जीवन शैली और स्वास्थ्य के महत्व पर जोर दिया जाएगा, जो विकसित भारत के सपने को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन, उदयपुर जोन के जोनल कोऑर्डिनेटर प्रशांत व्यास और जोनल प्रेसिडेंट विकास गौड़ होंगे।

Related posts:

सीवरेज के पानी को उपचारित कर दुबारा उपयोग में लाकर लाखों लीटर पानी बचा रहा है हिन्दुस्तान जिंक

विश्व पर्यावरण दिवस पर वार्ता और पौधारोपण

IIT Madras Partners with Hindustan Zinc to Develop Advanced Zinc-Air Battery Technology

हिन्दुस्तान जिंक जावर माइंस ने जावर में शुरू किया मेगा वृक्षारोपण अभियान

स्वाधीनता दिवस पर प्रमोद सोनी, मधुलिका सिंह, विनीता गौड़ तथा कमलेश दखनी सम्मानित

ताबीश की चिकित्सक बनने की तमन्ना

उदयपुर में कोरोना वेक्सीनेशन का दूसरा चरण शुरू

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवसः द एनिमल केयर ऑर्गेनाइज़ेशन ने रामगढ़ विषधारी टाइगर रिज़र्व में शिकार-रोधी प्रय...

आईआईटी मद्रास ने एडवांस जिंक-एयर बैटरी तकनीक विकसित करने के लिए हिंदुस्तान जिंक से किया एमओयू

उदयपुर में शनिवार को मिले 7 कोरोना संक्रमित

हरीसिंह खरवड़ इंटक के जिलाध्यक्ष नियुक्त

सरकार ने मावली में मदरसे को आवंटित जमीन निरस्त की