हिन्दुस्तान जिंक जावर द्वारा किया गया स्कूल भवन का नवीनीकरण एवं मरम्मत

उदयपुर। हिंदुस्तान जिंक द्वारा शिक्षा सम्बल अभियान के तहत जावर ग्राम पंचायत के सीनियर सैकंडरी स्कूल में मरम्मत एवं रखरखाव कार्य का शिलान्यास किया गया। यह कार्य सीएसआर के तहत किया जाएगा। इसके अलावा हिन्दुस्तान जिंक द्वारा जावर में 3 अन्य स्कूलों का मरम्मत कार्य करवाया जा चुका है। ज्ञातन्व रहे कि स्कूल में 550 से अधिक छात्रों के साथ 20 शिक्षण कर्मचारी और 10 क्लास रूम हैं आसपास के 4-5 गांवों से यहां छात्र पढऩे आते हैं।
शिलान्यास समारोह के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) मुकेश पालीवाल, विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक) नरेंद्र यादव, जावर माइंस मजदूर संघ के महामंत्री लालू राम, जावर ग्राम पंचायत के सरपंच प्रकाश मीणा,जावर माइंस यूनिट के सिविल हेड प्रदीप भट्ट, आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. सुभाष, एसबीयू निदेशक किशोर कुमार आदि मौजूद थे।
समारोह में अतिथियों ने छात्रों को पढ़ाई पर केंद्रित रहने, जीवन में एक लक्ष्य रखने के लिए प्रेरित किया। साथ ही अपनी जीवन यात्रा और जीवन में शिक्षा के महत्व को भी साझा किया। जिंक प्रबंधन के अनुसार स्कूल भवन की मरम्मत और रखरखाव का काम इस तरह से किया जाएगा कि अगले 15 वर्षों तक किसी अन्य मरम्मत कार्य की आवश्यकता नहीं होगी।

Related posts:

Philips reinforces its commitment to support the fight against childhood pneumonia

इंडिया इंडस्ट्रीयल फेयर को मिला मिराज ग्रुप का साथ

एचडीएफसी बैंक किसानों तक पहुंचने के लिए भारत सरकार के ई-एनएएम के साथ एकीकृत

एनआरआई दूल्हा वामसी गड़ीराजू और यूएस मूल की रहने वाली दुल्हन नेत्रा मंटेना हिन्दू रीती रिवाज़ से वैवा...

दरों में कटौती या रूख में बदलाव की उम्मीदों को आगे बढ़ाना होगा : बरूआ

Flipkart Partners with NCERT to Expand Nationwide Access to Educational Books

पंचकर्म चिकित्सा शिविर में रोगियों को मिल रही राहत, आयुर्वेद के प्रति बढ़ रहा विश्वास

श्रीमाली समाज की 800 सुहागनें एक साथ करेंगी करवाचौथ पूजन

Siddhant Chaturvedi Invites Guests to Experience Mumbai Like a Local, Only on Airbnb

Hindustan Zinc commits to ‘Long-term target to reach net-zero emissions by 2050’ in alignment with S...

बड़गांव की नवनियुक्त एसडीएम से नारायण सेवा संस्थान प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट

सैनी इंडिया ने भारत में पार किया 15000 मशीन निर्माण का आंकड़ा