दर्शन दंत महाविद्यालय एवं अस्पताल में ओरल मेडिसिन एवं रेडियोलोजी दिवस मनाया

उदयपुर। दर्शन दंत महाविद्यालय एवं अस्पताल में नेशनल ओरल मेडिसिन एवं रेडियोलॉजी डे पर प्रधानाचार्य डॉ. विकास पुनिया के निर्देशन में मुख रोग जागरुकता शिविर आयोजित किया गया। उन्होंने सभी छात्रों को मौखिक स्वास्थ्य की महत्वपूर्णता पर जागृत किया। इस साल राष्ट्रीय ओरल मेडिसिन और रेडियोलोजी डे ‘मुस्कुराहट में क्रांति :नवप्रवर्तन, प्रकाश और प्रसार’ की थीम पर मनाया गया।
कार्यक्रम संयोजिका एवं विभागाध्यक्ष डॉ. सबा खान ने समस्त विभागकर्मियों सहित इस वर्ष के ओएमआर डे की थीम से प्रेरणा लेते हुए कई प्रस्तुतियां एवं व्याख्यान आयोजित किये जिसके तहत स्वच्छ मुख एवं स्वच्छ शरीर विषय पर प्रकाश डाला गया और आधुनिक मशीन एवं रेडियो डिजिटल ग्राफिक तकनीक की जानकारी दी गई। इस दौरान मुफ्त दंत जांच और उपचार शिविर आयोजित किया गया जिसके अंतर्गत 100 से अधिक रोगियों एवं दन्त विद्यार्थियों का मुख परीक्षण कर उन्हें मुख संबंधित समस्याओं से अवगत करा उपचार किया गया। इस अवसर पर उपप्रधान डॉ. रवि किरण, पीजी निदेशक डॉ. रूचि अरोड़ा, यूजी निदेशक डॉ. नितिन डूंगरवाल उपस्थित थे। ओरल मेडिसिन और रेडियोलोजी विभाग ने दर्शन दंत महाविद्यालय एवं अस्पताल के ट्रस्टीज बी. आर. अग्रवाल और डॉ. जे. के. तालिया को उनके समर्थन और प्रोत्साहन के लिए धन्यवाद दिया।

Related posts:

यूएन-हेबिटेट्स के वर्ल्ड अरबन फोरम-2020 पुणे, उदयपुर के साथ बर्नांड वेन लीर फाउण्डेशन ने बच्चों के ष...

नारायण सेवा में दुर्गाष्टमी पर  501 दिव्यांग कन्याओं का पूजन

Hindustan Zinc’s India’s Oldest Smelter now runs24x7 with Women on Shifts

Hindustan Zinc's four business units bags 19 awards at the 33rd MEMC (Mines Environment & Mineral Co...

Hindustan Zinc receives Platinum Award at Apex India Occupational Health & Safety Award 2023

सरपंच 3 लाख 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Hindustan Zinc wins JURY Award under "Non-Deemed Corporate above Rs 5000 Cr Turnover' Category at 3r...

विकसित भारत संकल्पित भारत मल्टीमीडिया प्रदर्शनी के सफल आयोजन हेतु मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने ली अधिक...

विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत पीआईएमएस में विशेष व्याख्यान आयोजित

ठाकूर ग्लोबल बिज़नेस स्कूल की ओर से पीजीडीएम कार्यक्रम के लिए आवेदनों की मांग

निशुल्क दंत परामर्श एवं चिकित्सा शिविर आयोजित

लाडिया खेड़ा गांव में पानी की टंकी का उद्घाटन एवं वृक्षारोपण