प्रदेश में 2 लाख 34 हजार लीटर से अधिक वॉश नष्ट

निरोधात्मक कार्रवाई में 894 केस दर्ज, 718 गिरफ्तार
उदयपुर।
आबकारी आयुक्त शिवप्रसाद नकाते के निर्देशानुसार प्रदेश में अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोक लगाने हेतु जारी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत प्रभावी कार्यवाही करते हुए जनवरी माह में 2 लाख 34 हजार 371 लीटर वॉश नष्ट किया गया। इसी क्रम में विभिन्न निरोधात्मक कार्यवाही में 894 केस दर्ज करते हुए 718 को गिरफ्तार किया गया।
आबकारी आयुक्त के अनुसार प्रदेश में जारी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कार्यवाही की गई। प्रदेश में जनवरी माह में 2 लाख 34 हजार 371 लीटर वॉश नष्ट किया गया। इसी क्रम में भारत निर्मित विदेशी मदिरा 622, देशी मदिरा 4921, अवैध मदिरा 5468, बीयर 1052 बोतल सहित एक किलोग्राम भांग को सीज किया गया।
अतिरिक्त आबकारी आयुक्त पॉलिसी प्रदीप सिंह सांगावत एवं अतिरिक्त आबकारी आयुक्त प्रषासन अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि प्रदेश में विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत जनवरी माह में अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय में संलिप्तता पर राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत 894 केस दर्ज करते हुए 718 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। अवैध मदिरा परिवहन में प्रयुक्त 33 दुपहिया वाहन, 3 हल्के चार पहिया वाहन, 3 भारी चार पहिया वाहन एवं एक अन्य सहित 40 वाहनों को सीज किया गया है।

Related posts:

गणतंत्र दिवस 2026 में 6 राज एयर स्क्वाड्रन एनसीसी के 11 कैडेट्स बढ़ाएंगे राजस्थान का मान

पीआईएमएस में पेशाब की थैली का ऑपरेशन

हिंदुस्तान जिंक और ममता संस्था ने विश्व कैंसर दिवस पर जागरूकता सत्रों का किया आयोजन

दीपाली मामोदिया क्विज प्रतियोगिता में रही भारत में अव्वल

नि:शुल्क मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण का समापन

त्याग -तपस्या की मूर्ति मातृशक्ति का हो सम्मान - अग्रवाल

भ्रष्टाचार किसी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा : मुख्यमंत्री भजनलाल

तारा संस्थान के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य समारोह 08 अप्रेल को

सबलपुरा बेदला खुर्द में विराट हिंदू सम्मेलन 25 जनवरी को

मुख स्वच्छता दिवस पर दंत चिकित्सक की प्रस्तुतियों ने मन मोहा

सेवा को स्वभाव बनाएं: प्रशांत अग्रवाल

एचडीएफसी बैंक ने ग्लोबल ट्रेड एंड फॉरेक्स टॉक्स की शुरुआत की