उदयपुर। नाइयों की तलाई स्थित जागृत हनुमान मित्र मण्डल द्वारा हनुमान जन्मोत्सव पर 1008 जागृत हनुमानजी को भव्य छप्पन भोग धराया गया। इस कड़ी में शुक्रवार को भव्य महाप्रसादी का आयोजन रखा गया इसमें 8000 से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद का लाभ लिया। नाइयों की तलाई संपूर्ण प्रांगण में भारी मात्रा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा।

