पिम्स में मरीज के फेंफड़े में हरी फफूंद का सफल इलाज

उदयपुर। पेसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पिम्स) हॉस्पिटल, उमरड़ा में चिकित्सकों ने हरी फफूंद का सफल इलाज कर मरीज को नया जीवन दिया है।
पिम्स के चेयरपर्सन आशीष अग्रवाल ने बताया कि गत दिनों हॉस्पिटल के श्वसन एवं दमा रोग विभाग में 20 वर्षीय मरीज को दमा, खांसी, जुखाम के साथ खून आने की शिकायत पर भर्ती कराया गया। एक्सरे करवाने पर पता चला कि उसकी छाती में दाहिनी तरफ निमोनिया है, जो इलाज के बावजूद आगे से आगे बढ़ रहा था। हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में दूरबीन द्वारा फेंफड़े की जांच की गई तो फेंफड़े में पस भरा हुआ पाया गया। फेंफड़े की धुलाई करवाने पर निकले पानी की जांच की तो मरीज के फेंफड़े में हरी फंगस होने की जानकारी मिली। इस पर डॉ. वाहब मिर्जा, डॉ. संध्या टांक, डॉ. ऋषभ अग्रवाल, डॉ. प्रांशु, डॉ. गुरमेहरसिंह व डॉ. अर्पित जोहर की टीम ने मरीज का एंटी फंगल पद्धति से इलाज किया। इलाज के बाद मरीज एकदम स्वस्थ हो गया और उसे हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

Related posts:

जेके टायर का शुद्ध लाभ कई गुना बढ़कर 249 करोड़ रुपये हुआ

Kotak Mahindra Bank’s Big Festive Dhamaka:  Khushi Ka Season Reloaded

तामीर सोसायटी का 28वां अवार्ड समारोह 16 को

जनप्रतिनिधि लोकतंत्र में आई विकृतियों को दूर करें : डॉ कुसुम

डीजीपी भूपेन्द्र यादव ने किया विभिन्न क्षेत्रों का दौरा

शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए 27वें भामाशाह पुरस्कार में हिन्दुस्तान जिंक को 7 पुरस्कार

Hindustan Zinc Becomes the World’s Largest Integrated Zinc Producer

महावीर युवा मंच के महिला प्रकोष्ठ में मधु सुराणा अध्यक्ष, शुभा हिंगड़ महासचिव बनी

HDFC Bank launches Regalia Gold Credit Card

एचडीएफसी बैंक ने परिवर्तन स्मार्टअप ग्रांट्स के लिए स्टार्टअप इंडिया के साथ साझेदारी की

Navrachana University’s Khoj Winter School exhibition inaugurated

51 दिव्यांग-निर्धन जोड़े बने हमसफ़र