पिम्स में कम समय में जन्मे बच्चे का सफल उपचार

उदयपुर। पेसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, उमरड़ा में चिकित्सकों ने 26 सप्ताह  में  जन्मे  बच्चे  का  सफल  उपचार  किया  है। उपचार नियोनेटोलोजिस्ट डॉ. अंकितकुमार पंचाल के नेतृत्व में किया गया।
पिम्स के चैयरमेन आशीष अग्रवाल ने बताया कि बच्चे का 26 सप्ताह यानी 6 महीने में ही जन्म हो गया था और उसका वजन 900 ग्राम था। बच्चे को श्वसन संबंधी समस्या, फेफड़े परिपक्व ना होना, दूध ना पचना आदि समस्या थी। कम समय में जन्म के कारण बच्चे को एनआईसीयू  की गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया गया। पूरे 70 दिन नवजात को गहन चिकित्सा इकाई मे रखने के बाद डिस्चार्ज किया गया। इस कार्य में पिडियाट्रिक के अध्यक्ष डॉ. विवेक पारासर, डॉ. राहुल खत्री, डॉ. श्रेय अग्रवाल, रेजिडेन्ट डॉ. शुभाजित, डॉ. अमिता, डॉ. वैशाली, डॉ. नेहा, डॉ. पूजन, डॉ. विशाल, डॉ. शिवानी, नर्सिंग इंचार्ज रेशमा, नर्सिंग स्टॉफ शिवकुमार, अमित, राहुल, व दीपक की महत्वपूर्ण भुमिका रही। श्री अग्रवाल ने बताया कि बच्चा अभी स्वस्थ है और उसका चिंरजीवी योजना के तहत नि:शुल्क उपचार किया गया है।

Related posts:

Nestlé India’s Project Jagriti completes seven years of encouraging healthy living across India.

स्थानीय लोगों को मिले रोजगार, पर्यावरण रहे सुरक्षित

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने 365 आदर्श आंगनबाड़ी बनाने की दी स्वीकृति

सम्य समाज के लिए स्त्री सम्मान ज़रूरी

उदयपुर के 4.19 लाख लाभार्थियों के खाते में 49.32 करोड़ रूपए हस्तांतरित

Sayaji Group Launches Its First Hotel in Udaipur, Unveiling Enrise by Sayaji

ऑल इंडिया इंटर क्लब स्पोर्ट्स कार्निवल (आईसीएससी ) 2025 में फील्ड क्लब उदयपुर का शानदार प्रदर्शन

आदि महोत्सव कोटड़ा: कला के आंगन पर दिखा जनजाति संस्कृति का अनूठा संगम

खदानों में स्वास्थ्य, सुरक्षा और हितों पर 23वीं त्रिपक्षीय समिति की बैठक आयोजित

आम आदमी पार्टी की कार्यकारिणी का विस्तार

कैनन इंडिया ने उदयपुर में बिजनेस इमेजिंग सॉल्यूशंस (बीआईएस) लाउंज लॉन्च किया

Hindustan Zinc wins CII-EXIM Bank Award for Business Excellence 2022