कोरोना महामारी में पंचकर्म चिकित्सा की उपयोगिता पर परिचर्चा 20 को

उदयपुर। विश्व आयुर्वेद परिषद के पंचकर्म परिषद उत्तराखंड एवं उत्तरप्रदेश द्वारा कोरोना महामारी से बचाव, चिकित्सा एवं कोरोना रोग के बाद उपचार विषय पर एक परिचर्चा का आयोजन मंगलवार 20 अक्टूबर को शाम 4 से 5 बजे तक किया जा रहा है। अध्यक्षता उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय देहरादून के कुलपति प्रो. सुनीलकुमार जोशी करेंगे। मुख्य अतिथि श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय कुरूक्षेत्र, हरियाणा के कुलपति प्रो. बलदेवकुमार धीमान होंगे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पंचकर्म विभाग, श्रीकृष्ण आयुर्वेद कॉलेज कुरूक्षेत्र, हरियाणा के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. आशीष मेहता, पंचकर्म विभाग, आयुर्वेद कॉलेज हुबली, कर्नाटक के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. वसंत सी. पाटिल तथा पंचकर्म विभाग, मदनमोहन मालवीय आयुर्वेद कॉलेज उदयपुर, राजस्थान के डॉ. श्रीराम शर्मा होंगे। परिचर्चा https://meet.google.com/upw-zpfh-fpu पर होगी। इसमें पंचकर्म विशेषज्ञ, शिक्षक तथा पी. जी. अध्येता भाग ले सकते हैं।

Related posts:

तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम द्वारा 62 मेधावी छात्रों व प्रोफेशनल्स का सम्मान

दीपक के जीवन में उजाला

संविधान लोकतंत्र की आत्मा : एडीजे कुलदीप शर्मा

बुनकर वरिष्ठ सहायक पद पर पदोन्नत

गर्दन व पीठ की बड़ी लाइपोमा (गांठ) का सफल ऑपरेशन

तेरापंथ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश गोयल का स्वागत एवं सम्मान

मुकेश के नगमों से सजी सुहानी शाम

उड़ीसा के मुख्यमंत्री माझी व डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के बीच हुई शिष्टाचार भेंट, उड़ीसा-मेवाड़ के र...

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पोस्टर मेकिंग, रंगोली प्रतियोगिता आयोजित

समूची सृष्टि की परिक्रमा का पुण्य केवल भगवान एकलिंगनाथ की परिक्रमा से मिल जाता है- जगद्गुरु वसंत विज...

महाश्रमणोस्तु मंगलम भक्ति संध्या में झूमे श्रद्धालु

ताबीश की चिकित्सक बनने की तमन्ना