पारस जेके हॉस्पिटल में हेड इंजरी अवेयरनेस के लिए हुआ हेल्थ टॉक और बाइक रैली का आयोजन

हेड सेफ्टी के प्रति हेल्थ टॉक को डॉ. अमितेन्दू़ शेखर, डॉ. अजित सिंह के साथ पूरे न्यूरोलॉजी डिपार्टमेंट ने किया संबोधित
कार्यक्रम में लोगों को हेलमेट की महत्वपूर्णता के बारे मे ंजागरूक किया

उदयपुर। पारस जेके हॉस्पिटल उदयपुर में हेड सेफ्टी के प्रति जागरूकता फ़ैलाने के उद्देश्य दो दिवसीय जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। पहले दिन 26 मार्च को हेडइंजरी अवेयरनेस प्रोग्राम में पारस जेके हॉस्पिटल के न्यूरो साइंस डिपार्टमेंट के डॉ अमितेन्दु शेखर, डॉ. अजित सिंह, डॉ. तरुण माथुर और डॉ मनीष कुलश्रश्ेठ ने हेल्थ टॉक का संचालन किया और लोगों को हेडसेफ्टी के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान हेडइंजरी सर्वाइवर और कुछ पेशेंट्स से हेडसेफ्टी के बारे में चर्चा की गई और उनके अनुभव साझा किए गए।
कार्यक्रम में एक पैनल डिस्कशन का भी आयोजन किया गया जिसमें डॉ. अमितेन्दु शेखर और डॉ. अजित सिंह कीनोट स्पीकर रहे। उन्होंने हेडइंजरी केसेस, पोस्ट रिकवरी और उनकी डिफिकल्टीज के बारे में समझाया और प्रिवेंटिव केयर रखकर कैसे कम कर सकते हैं की जानकारी दी। हेल्थटॉक के दौरान हेलमेट की महत्वपूर्णता के बारे में भी लोगों को जागरूक किया गया।
अभियान के दूसरे दिन 27 मार्च को हेडइंजरी अवेयरनेस बाइक रैली निकाली गई, जिसमें 34 रॉयल एनफील्ड बाइक राइडर्स और 86 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली फतहसागर देवाली गेट से षुरू होकर चेतक सर्कल, हिरणमगरी सेक्टर चार, सेवाश्रम, दुर्गानर्सरी, सौ फीट रोड होते हुए पारस जेके हॉस्पिटल पहुंची। बाइक रैली के साथ फतहसागर पर स्क्रीनिंग कैंप भी लगाया गया, जिसका लोगों ने भरपूर लाभ उठाया।

Related posts:

प्रॉम्प्ट इनोवेशन को पशुपालन स्टार्टअप ग्रैंड चैलेंज 2.0 अवार्ड

हिंदुस्तान जिंक में अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर आयोजित हुए कार्यक्रम

अजमेर मंडल के उमरा व श्यामलाजी रोड़ स्टेशनों पर इंटीग्रेटेड पैसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्टम स्थापित

FINANCIAL RESULTS (INDIAN GAAP) FOR THE QUARTER AND NINE MONTHS ENDED DECEMBER 31, 2021

उदयपुर में जिंक कौशल द्वारा आयोजित मेगा रोजगार मेला बना युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

HDFC Bank FINANCIAL RESULTS (INDIAN GAAP) FOR THE QUARTERAND YEARENDED MARCH 31, 2022

Hindustan Zinc Wins 6th CSR Health Impact Awards 2022

नारायण सेवा में वसंतोत्सव

पीआईएमएस उमरड़ा ने परिवार गोद कार्यक्रम के तहत लकड़वास, मटून तथा धोल की पाटी में लगाए शिविर

जिंक द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

Ministry of Housing and Urban Affairs launches NurturingNeighbourhoods Challenge in India

Hindustan Zinc’s Zawar Group of Mines Shines at the 48th Mines Safety Week