राघव-परिणीति की शादी 24 को

चूड़ा रस्म से शुरू होंगे कार्यक्रम
उदयपुर। झीलों की नगरी में 24 सितंबर को परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) की होने वाली शादी की तैयारियां (wedding preparations) जोरों से चल रही है। शादी के दो दिन के आयोजन का इन्विटेशन कार्ड (invitation card) सोशल मीडिया पर सामने आया है। पीछोला झील के किनारे स्थित द लीला होटल (The Leela Hotel) में शादी के आयोजन होंगे। इसके अलावा लेक पैलेस से लेकर उदयविलास में भी बुकिंग कराई गई है।
कार्ड के अनुसार 23 सितंबर को प्रात: 10 बजे परिणीति की चूड़ा सेरेमनी से शुरू होगा। इसके बाद दोपहर में लीला पैलेस में मेहमानों के लिए लंच की व्यवस्था की गई है। इसी दिन शाम को संगीत सेरेमनी होगी जिसकी थीम 90 बेस्ड होगी जिसमें 90 के दशक के गानों पर नाच-गान होगा।
24 सितंबर को राघव बारात लेकर लीला पैलेस पहुंचेंगे। दोपहर 3.30 बजे जयमाला और 4 बजे राघव-परिणीति अपने परिवार की मौजूदगी में सात फेरे लेंगे। रस्में पूरी होने के बाद शाम 6.30 बजे विदाई होगी। रात 8.30 बजे रिसेप्शन होगा। इसके बाद मेहमानों के लिए गाला डिनर होगा। संभवत: राघव बारात लेक पैलेस से लेकर आएंगे।
शादी में कई वीवीआईपी, कई प्रमुख नेता, उद्यमी व फिल्मी हस्तियां आएंगी। वर-वधु परिवार के सदस्यों की 22 सितंबर की शाम तक उदयपुर पहुंचने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि परिणीति और राघव ने 13 मई को दिल्ली के कपूरथला हाउस में सगाई की थी। सगाई में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, पूर्व केन्द्रीय मंत्री पी. चिदंबरम, कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल, शिवनेता नेता आदित्य ठाकरे सहित कई बड़े नेता शामिल हुए थे।

Related posts:

JCB India inaugurates a new dealership facility for Rajesh Motors in Udaipur, Rajasthan

उज्जैन अंतर्राष्ट्रीय कलापर्व में उदयपुर के चित्रसेन को राष्ट्रीय अभ्युदय सम्मान

कोलाज मेकिंग वर्कशॉप में स्टूडेंट्स ने सीखी बारीकियां

दो दिवसीय स्पोर्ट्स इंजरी और आर्थ्रोस्कोपी कांफ्रेंस का आयोजन

TAFE cultivates 100,000 acres free for small farmers during COVID-19

HDFC Bank inaugurates 60 Banking Outlets pan-India, run by VLE’s across RBI notified Unbanked Rural ...

जैन संस्कारक बने पंकज भंडारी और मनोज लोढ़ा

Hindustan Zinc’s 2nd Vedanta Zinc City Half Marathon unites 7000 runners; a blockbuster hit

भारत सरकार की उडानयोजना पर इज माय ट्रीप के ऑफर से और सस्ता होगा सफर

हिन्दुस्तान जिंक की सीएसआर परियोजनाओं से वर्ष 2025 में 23 लाख से अधिक लोग लाभान्वित

गौरीकांत शर्मा ने संभाला सूजस उपनिदेशक का पदभार

राघव-परिणीति उदयपुर पहुंचे