पेटीएम ने पेश किया एलपीजी सिलिंडर बुकिंग पर 1,000 तक का रोमांचक कैशबैक ऑफर

उदयपुर। भारत की अग्रणी डिजिटल भुगतान और वित्तीय सेवा कंपनी पेटीएम की स्वत्वाधिकारी, वन97 कम्युनिकेशंस लि. (ओसीएल) ने देशभर में गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों से निपटने में यूजर्स की मदद के लिए एलपीजी सिलिंडर बुकिंग और उसके भुगतान पर दो रोमांचक कैशबैक ऑफर की घोषणा की है। पेटीएम ऐप पर दोनों ऑफर पहले से ही लाइव हैं।
नए यूजर्स के लिए यह ऑफर पहली एलपीजी गैस सिलिंडर बुकिंग या पेटीएम के माध्यम से मौजूदा बुकिंग के भुगतान पर 50 रुपये से 1,000 रुपये तक का कैशबैक जीतने का मौका देता है। उन्हें केवल लेनदेन के दौरान प्रोमो कोड फस्र्टगैस दर्ज करना है। अन्य कैशबैक ऑफर सभी मौजूदा यूजर्स या उपयोगकर्ताओं पर लागू होता है, जहाँ वे एलपीजी सिलिंडर बुक करते समय या पेटीएम के माध्यम से मौजूदा बुकिंग के लिए भुगतान करते समय प्रोमो कोड जीएएस1000 दर्ज करके 10 रुपये से 1,000 रुपये तक का कैशबैक जीत सकते हैं।
पेटीएम के प्रवक्ता ने कहा कि पेटीएम में हम अपने विविध भुगतानों और वित्तीय सेवाओं के साथ यूजर्स को उनके दैनिक जीवन में सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिसमें सभी प्रकार की यूटिलिटी भुगतान से लेकर ऋण, स्वास्थ्य सेवा और अनेक दूसरे भुगतान शामिल हैं। हमने देशभर में गैस की बढ़ती कीमतों के बोझ को कम करने में मदद करने के लिए अपने नए और मौजूदा यूजर्स के लिए एलपीजी सिलिंडर बुकिंग और भुगतान पर दो नए कैशबैक ऑफर पेश किए हैं। गैस सिलिंडर के लिए हमारी निर्बाध बुकिंग और भुगतान सुविधा के साथ नया कैशबैक ऑफर हमारे ग्राहकों के अनुभवों को और बेहतर बनाएगा। पेटीएम ऐप के माध्यम से 2 करोड़ से अधिक गैस सिलिंडर की डिलीवरी पूरी की जा चुकी है, जो देशभर में उपयोगकर्ताओं के बीच इसकी बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है। ऐप ग्राहकों को पेटीएम वॉलेट, यूपीआई, डेबिट या क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और पेटीएम पोस्टपेड (बीएनपीएल) जैसे भुगतान साधनों के माध्यम से गैस सिलिंडर के लिए तुरंत बुकिंग और भुगतान करने की क्षमता देता है। इसके अतिरिक्त, उपयोगकर्ता पेटीएम सुपर ऐप के माध्यम से डिलीवरी को मूल रूप से ट्रैक भी कर सकते हैं। पेटीएम यूजर्स को गैस सिलिंडर बुक करने के अलावा देशभर में 25 से अधिक प्रदाताओं द्वारा दिए गए पाइप गैस कनेक्शन के लिए भुगतान करने की सुविधा प्राप्त होती है। पेटीएम उपयोगकर्ताओं को मोबाइल रिचार्ज, डीटीएच रिचार्ज, बिजली, अपार्टमेंट, पानी, केबल टीवी और अन्य सहित कई यूटिलिटी बिल के भुगतान के साथ सशक्त बनाता है।

Related posts:

फिलिप्स बच्चों के निमोनिया के खिलाफ लड़ाई में सहयोग के लिए संकल्पबद्ध

एलजी ने उदयपुर में सबसे बेस्ट शॉप शुरू की

JK TYRE & INDUSTRIES LAUNCHES ITS NEW TVC CAMPAIGN ‘SMART TYRE - TYRE WITH A BRAIN’

After Udaipur, Vedanta to expand its grassroots football development programme across the country

Honda 2Wheelers India’s new dealership Daksh Honda welcomes customers in Udaipur

एचडीएफसी बैंक के द्वारा जारी की गई भारत की पहली इलेक्ट्रॉनिक बैंक गारंटी

CGTMSE launches Udaan portal to increase the reach of Credit Guarantee Scheme to eligible entreprene...

New Employment opportunities in Union Budget 2024 : Mr. Abheek Barua

Hindustan Zinc Deepens Partnership with GreenLine Mobility to deploy EV and LNG Trucks for Green Log...

हिन्दुस्तान जिंक़ ने वित्त वर्ष 24 में 1800 करोड़ लीटर से अधिक मात्रा में पानी को रीसाइकल किया

Vedanta steps up efforts to provide healthcare in Rajasthan

भारत में टेक्नो के ग्राहकों की संख्या 8 मिलियन पहुंची ; ग्रेट टेक्नो‍ फेस्टिवल के विजेताओं की घोषणा