उदयपुर। इंदिरा इंटरप्राईजेज, कश्ती फाउंडेशन एवं यूएसएम ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में स्व. श्रीमती इंदिरा मुर्डिया की 73वीं जन्म जयंती के अवसर पर भारतीय लोककला मंडल में 26 और 27 मार्च को भव्य संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है । कार्यक्रम में शहर की जनता के लिए प्रवेश निशुल्क रहेगा।
इंदिरा इंटरप्राइजेज के डायरेक्टर डॉ. अजय मुर्डिया, कश्ती फाउंडेशन की फाउंडर श्रीमती श्रद्धा मुर्डिया ने बताया कि पहले दिन 26 मार्च को भारत की प्रसिद्ध प्लेबैक सिंगर अनुराधा पौडवाल का लाइव बॉलीवुड म्यूजिक परफॉर्मेंस होगा, जिसमें वे अपने लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति देंगी।
श्रीमती श्रद्धा मुर्डिया ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य उदयपुर की जनता को निशुल्क और स्वस्थ संगीत उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में प्रवेश केवल प्रवेश पत्र (पास) के माध्यम से ही दिया जाएगा। बिना प्रवेश पत्र के किसी को भी कार्यक्रम स्थल में प्रवेश नहीं मिलेगा। जो संगीत प्रेमी इस कार्यक्रम में शामिल होना चाहते हैं, वे निर्धारित स्थानों से अपने प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम स्थल पर वेले पार्किंग की भी व्यवस्था भी की गई है।
प्रसिद्ध प्लेबैक सिंगर अनुराधा पौडवाल की प्रस्तुति से श्रोता होंगे भाव विभोर
