पिम्स हॉस्पिटल में बिना ओपन हार्ट सर्जरी के ह्रदय का छेद बंद किया

उदयपुर। पेसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, पिम्स हॉस्पिटल, उमरड़ा में चिकित्सकों ने कॉर्डियोलॉजी डिपार्टमेंट में बिना ओपन हार्ट सर्जरी के ह्रदय का छेद बंद कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
पिम्स के चैयरमेन आशीष अग्रवाल ने बताया कि पिम्स हॉस्पिटल में चिकित्सकों ने एक 26 वर्षीय महिला का बिना चीरफाड़ के ह्रदय का छेद बंद किया है। महिला का इलाज चिरंजीवी योजना के तहत निशुल्क किया गया। सीनियर कंसलटेंट एंड इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. महेश जैन और उनकी टीम ने ह्रदय में जन्मजात छेद (एट्रियल सेप्टल डिफेक्ट) को बंद करने के लिये एएसडी डिवाइस क्लोजर सर्जरी की।
आशीष अग्रवाल ने बताया कि सामान्यत: जन्म के कुछ महीने के बाद ह्रदय की दो चैम्बर्स के बीच मार्ग स्वत: बंद हो जाता है लेकिन किसी-किसी केस में ऐसा नहीं होता और वह मार्ग खुला रह जाता है। इसे सामान्य भाषा में दिल में छेद होना तथा मेडिकल भाषा में एएसडी यानी एट्रियल सेप्टल डिफेक्ट कहा जाता है।
सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. महेश जैन ने बताया कि इस विकार से ग्रस्त लोगों को तेज चलने, सीढ़ी चढऩे के दौरान सांस फूलने, चक्कर आने, कमजोरी महसूस होने की समस्या होती है तथा इनका शारीरिक विकास सामान्य लोगों की अपेक्षा कम होता है। एएसडी में डिवाइस क्लोजर तकनीक से दिल के छेद को बंद किया जाता है। एएसडी डिवाइस क्लोजर एक छतरीनुमा डिवाइस होता है जिसमें दो छतरियां तथा बीच में एक नलिकानुमा हिस्सा होता है। इसे एक नली के रूप में ह्रदय के छेद तक पहुंचाया जाता है। सर्जरी और बाकी प्रक्रिया कॉर्डियोलॉजिस्ट डॉ. महेश जैन ने की। इसमें कॉर्डिक एनेथेस्टिक डॉ. विपिन सिसोदिया, सीटीवीएस सर्जन डॉ. विवेक रावत ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related posts:

Hindustan Zinc ‘Investing in our Planet’ for a sustainable future

ज्ञान को आलोकित करने एसबीआई ने दिया 8 लाख का सहयोग

Celebrate Holi with herbal colours made by women associated with the Sakhi project

पिम्स अस्पताल उमरडा द्वारा  185 सैन्य अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन  

राज्यपाल कटारिया घायल छात्र की कुशलक्षेम पूछने चिकित्सालय पहुुंचे

सम्प्रति संस्थान द्वारा कपिल श्रीमाली का अभिनंदन

हिन्दुस्तान जिंक के सहयोग से आयोजित दूसरी वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन को अभूतर्पूव सफलता

उदयपुर में चिकित्सकीय हेल्पलाइन परामर्श सेवाएं शुरू

Rock Phospate Majdoor Sangh (INTUC) accuse RSMML management of malpractice

आईएचसीएल ने उदयपुर में ट्री ऑफ लाइफ अमारा रिसॉर्ट एंड स्पा का अनावरण किया

मेवाड़ के प्रतापी महाराणाओं के ऐतिहासिक अस्त्र-शस्त्रों को वंशज डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने विधिवत पू...

राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर विशेष