पिम्स हॉस्पिटल, उमरड़ा में जन्मजात दिल के छेद का सफल इलाज

उदयपुर। पेसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पिम्स) हॉस्पिटल, उमरड़ा में चिकित्सकों ने एक बच्ची के जन्मजात दिल के छेद का सफल उपचार किया है।
चैयरमेन आशीष अग्रवाल ने बताया कि लक्षिता नामक बच्ची को जन्मजात दिल में छेद की बीमारी थी। इसकी वजह से बच्ची का सामान्य बच्चों की तरह विकास नहीं हो पा रहा था। तीन साल की उम्र में भी वजन छह किलो ही था। बच्ची को हमेशा सर्दी, जुकाम रहता था। खेलते हुए जल्दी थक जाती थी और सांस फूलने, धडक़न तेज होने की शिकायत थी। गत दिनों परिजन बच्ची को पिम्स हॉस्पिटल में लेकर आए। जांचों के पश्चात हार्ट एंड वास्कुलर सर्जन डॉ. विवेक रावत ने ओपन हार्ट सर्जरी कर दिल के छेद को बंद किया गया। सर्जरी में कार्डियक एनेस्थेस्टि डॉ. विपिन सिसोदिया, कॉर्डियोलोजिस्ट डॉ. महेश जैन और डॉ. उमेश स्वर्णकार का विशेष सहयोग रहा। श्री अग्रवाल ने बताया कि पिम्स हॉस्पिटल में मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में दिल के सभी जटिल ऑपरेशन मुफ्त हो रहे हैं।

Related posts:

मुख्यमंत्री ने किया किसान प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन

गीतांजली में श्री अमोघ लीला प्रभुजी का “सफलता के रहस्य” पर व्याख्यान

स्वस्थ, स्वच्छ और पोषित समाज के लिए राजीविका की भूमिका महत्वपूर्ण

Kotak Securities launches Trade Free Pro Plan for equity traders with Pay Later at only 9.75% pa

Yoga Workshop Organized at Bank of Baroda

असुरक्षित कार्य को ना कहने की प्रतिज्ञा के साथ जिंक स्मेल्टर देबारी में 53वां सुरक्षा सप्ताह सम्पन्न

VODAFONE IDEA’S LOCKDOWN SUPERSTARS ARE GOING THE EXTRA MILE TO KEEP RAJASTHAN CONNECTED DURING THE ...

HowUdaipur SWIGGY’D 2022

"श्रीरामचरितमानस : राजस्थानी काव्य अनुवाद" व "रागरसरंग कुंडलिया" पुस्तकों का लोकार्पण 2 सितम्बर को

हिन्दुस्तान जिंक की जावर माइंस को एपेक्स इंडिया ग्रीन लीफ फाउंडेशन फॉर एनर्जी एफिशिएंसी प्लेटिनम अवा...

उदयपुर एयरपोर्ट पर रामालय एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन

वंचित वर्गों के आउटरीच कार्यक्रम के तहत संवाद कार्यक्रम का आयोजन