अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर बिश्नोई की टीम पहुंची सेमीफाइनल में

रोमांचक मुकाबले में आदित्य रियल एस्टेट को 14 रन से हराया
उदयपुर।
लेकसिटी के फील्ड क्लब मैदान पर चल रही मेवाड़ कप प्रतियोगिता में अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी रवि बिश्नोई की जोधपुर की स्पार्टन्स क्रिकेट एकेडमी ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। टीम ने रोमांचक मुकाबले में आदित्य रियल एस्टेट को 14 रन से पराजित किया।
आयोजक नमन अग्रवाल और कुलदीप आमेरिया ने बताया कि स्पार्टन्स क्रिकेट एकेडमी जोधपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते 19.2 ओवर में 159 रन बनाए। इसमें गीत्नेश खेड़ा ने 41 और युवराजसिंह ने 40 रन बनाए। जवाब में आदित्य रियल एस्टेट की टीम निर्धारित ओवर में नौ विकेट खोकर 145 रन ही बना सकी और मुकाबला 14 रन से हार गई। शाम को खेले गए दूसरे मुकाबले में पीआईएमएस को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली चैलेंजर्स क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 193 रन का स्कोर खड़ा किया। इसमें कामरान ने 58, तरूण यादव ने 52 रन का योगदान दिया। जवाब में पीआईएमएस की टीम एक समय बेहतर स्थिति में थी, लेकिन यश कोठारी के आउट होते हालात उलट हो गए। टीम निर्धारित ओवर में सात विकेट खोकर 172 रन ही बना सकी और 21 रन से मैच गवां बैठी। मुकाबले के दौरान अंतर्राष्ट्रीय और आईपीएल खिलाड़ी राहुल चाहर एवं रवि बिश्नोई की एक झलक देखने तथा उनके साथ सेल्फी लेने के लिए खेलप्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। वहीं डिप्टी सुपरिडेंट पूजा वर्मा भी मौजूद रही, जिन्होंने दोनों मुकाबलों को देखा।

Related posts:

विकसित भारत के लिए वैचारिक आरोहण आवश्यक : मन्नालाल रावत

पिता ने बेटी का नहीं किया परित्याग, फिर भी कूटरचित दस्तावेजों से मां ने बदल दिया सरनेम

Hindustan Zinc Puts 62% Youth at the C’ore of Energy Transition

विकसित भारत संकल्पित भारत वृहद मल्टीमीडिया प्रदर्शनी का शुभारंभ

54 दिव्यांग - निर्धन जोड़े बने  जन्म जन्म के साथी

Vedanta Zinc City Half Marathon set to return in 30 days, Udaipur Awaits!

बीजेपी सांसद मन्नालाल रावत को धमकी देने वाला गिरफ्तार

शहर के कृष्णपुरा कॉलोनी की घनी आबादी में घुसा लेपर्ड

Aashirvaad Empowers consumers with ‘Quality Certificate’ for Atta

पेटीएम की ‘ ट्रेवल फेस्टिवल सेल’

समूह गान प्रतियोगिता “राष्ट्र वंदना 2023” का आयोजित

आयुर्वेद चिकित्सा में 30 वर्षों की सेवाओं के बाद वैद्य (डॉ.) शोभालाल औदीच्य को मिला राज्यस्तरीय धनवं...