पिम्स मेवाड़ कप सीजन :4, समर्थ व्यास की आतिशी पारी से जीती उदयपुर लेकसिटी वारियर्स

उदयपुर। पैसिफिक हास्पिटल, विनय क्रिकेट क्लब व लीला फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में फील्ड क्लब मैदान पर चल रही पिम्स मेवाड़ कप क्रिकेट सीजन 4 में रविवार को दो मुकाबले खेले गए।
पहले मुकाबले में सितारों से ओतप्रोत दिल्ली चैलेंजर्स की टीम ने ध्रूव सिंह  के छह छक्कों व छह चौकों की ममद 41 गेंदों में बनाए तेज तर्रार 84 रन की मदद से आठ विकेट खोकर 172 रन बनाए। इरफान ने 22 रन देकर पांच विकेट झटके। जवाब में उदयपुर वारियर्स की टीम ने समर्थ व्यास के 26 बॉल में आठ छक्कों और सात चौकों की मदद से बनाए 82 रन की मदद से मात्र छह विकेट खोकर 15.4 ओवर में जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया।


दोपहर बाद खेले गए दूसरे मुकाबले में बालाजी कंट्रक्शन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते 17.2 ओवर में 128 रन बनाए। जीसीए के अजय ने 25, हर्ष त्यागी व अंकित ने 27-27 रन का योगदान दिया। रवि बिश्नोई, ने दो विकेट हासिल किए। जवाब में जीसीए ने मात्र 11.3 ओवर में तीन विकेट खोकर 131 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर दिया। हर्षल ने पांच छक्कों की मदद से 13 बॉल में 41, स्मित पटेल ने 21 बॉल पर 34 और अहान पोद्दार ने 22 बॉल पर 34 रन बनाए।