आरोहण युवा महोत्सव की तैयारियाँ ज़ोरो पर

उदयपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार की युवा शाखा दिया और सुखाड़िया विश्वविद्यालय के तत्वावधान में 24-25 दिसंबर को आरोहण युवा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक प्रणय त्रिपाठी ने बताया कि तैयारियांे हेतु पूरे राजस्थान से दिया इकाई के कार्यकर्ता रविवार को उदयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय बैठक में षामिल हुए। शांतिकुंज प्रतिनिधि रामावतार, आईआईटी जोधपुर के डॉ. विवेक विजय एवं मुख्य आयोजना अधिकारी उदयपुर जिला पुनीत शर्मा के मार्गदर्शन में कार्यक्रम की तैयारी हेतु विभिन्न समितियों का गठन किया गया और आगे की कार्ययोजना के दिशा निर्देश दिए गए।
आयोजन समिति सदस्य नितेश त्रिपाठी ने बताया कि आरोहण युवा महोत्सव में युवाओं की दैनिक चुनौतियों के आध्यात्मिक समाधानों पर विशेषज्ञ चर्चा, एक्टिविटी जोन, पुस्तक मेला एवं विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे जिसमे देशभर से युवा भाग लेंगे। सोशल मीडिया वर्टिकल प्रमुख आदित्य ने बताया कि कार्यक्रम में 3 मुख्य विभागों में समानांतर कार्यक्रम चलेंगे जो समग्र स्वास्थ्य, 21 वीं सदी के कौशल एवं सोशल मीडिया व मानवीय संबंधों पर केंद्रित होंगे। 

Related posts:

डॉ. बी. एल. कुमार सांई तिरूपति विश्वविद्यालय के प्रेसिडेन्ट (वाईस चान्सलर) बने

राजस्थान के पहले शोल्डर केडेवरीक ओर्थोप्लासी कोर्स का पिम्स उदयपुर में सफल आयोजन

डी.पी. ज्वैलर्स उदयपुर ब्रांच में डायमंड ज्वेलरी का नया अंदाज़

स्वतंत्रता दिवस पर फ्लिपकार्ट कर रहा है सेल इवेंट 'क्राफ्टेड बाय भारत' के पांचवें संस्करण का आयोजन

उदयपुर में आयोजित होने वाली वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन में 30 दिन शेष, धावकों में उत्साह

राजस्थान दिवस पर प्रदेश को दुनिया के तीसरे एवं देश का दूसरे सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम की सौगात

KTM organises a spectacular Stunt show in Chittorgarh

डॉ. विमला भंडारी की दो कृतियों को राष्ट्रीय पुरस्कार

जिंक सिटी उदयपुर के आरएनटी हाॅस्पिटल का कायाकल्प करेगा हिन्दुस्तान जिंक

मल्हार में भारतीय संस्कृति, उत्सव और देशभक्ति पर प्रस्तुति

पिम्स उमरड़ा द्वारा निशुल्क चिकित्सा सेवा शिविर आयोजित

Hindustan Zinc’s EcoZen Pioneers Green Metals with Over 75% Lower Carbon Footprint