राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 3 अक्टूबर को सुविवि के दीक्षांत समारोह में लेंगी भाग

उदयपुर। माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 3 अक्टूबर को मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के एक दिवसीय दौरे पर आएंगीं। इसके लिए राष्ट्रपति भवन से स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है।
विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ कुंजन आचार्य ने बताया कि 3 अक्टूबर को विश्वविद्यालय का 32वां दीक्षांत समारोह आयोजित  किया जाएगा जिसमें राष्ट्रपति मुर्मू की उपस्थिति में विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल और डिग्रियां वितरित की जाएंगी।
माननीय राष्ट्रपति के प्रवास को लेकर कुलपति प्रो. सुनीता मिश्रा पिछले दो दिन से दिल्ली में है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति सचिवालय ने 3 अक्टूबर को राष्ट्रपति के आने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। सुखाड़िया विश्वविद्यालय के भू विज्ञान विभाग का इस साल प्लेटिनम जुबली वर्ष है। राष्ट्रपति इस समारोह में भी भाग लेंगी तथा विभाग की नई प्रयोगशाला का उद्घाटन भी करेंगी।
राष्ट्रपति की यात्रा और दीक्षांत समारोह को लेकर गुरुवार को कुलसचिव डॉ वृद्धिचंद गर्ग की उपस्थिति में सभी अधिष्ठाताओं, विभागाध्यक्षों और कमेटी के कन्वीनर्स की बैठक आयोजित की गई, जिसमे तैयारियों की समीक्षा की गई। इस बैठक में कुलपति भी दिल्ली से ऑनलाइन जुड़ी। दीक्षान्त समारोह में डिग्री और गोल्ड मेडल प्राप्त करने के लिए आवेदन की अधिसूचना शीघ्र ही जारी की जाएगी। 21 से 25 सितंबर के बीच आवेदन करने वालों को ही दीक्षांत समारोह में भाग लेने का अवसर मिलेगा । इस बारे में विस्तृत सूचना विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दी जाएगी।

Related posts:

हिंदुस्तान जिंक के इनोवेटिव सौलर प्लांट को सीआईआई का ‘बेस्ट एप्लीकेशन एण्ड यूसेज ऑफ रिन्यूएबल एनर्जी...

सीए दिवस की पूर्व संध्या पर 200 से अधिक सीए के साथ राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सीए सेल की कार्यकारिणी क...

नारायण सेवा संस्थान की मानव सेवा के लिए एक मज़बूत वैश्विक सहभागिता

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा आयोजित दूसरे वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन का इवेंट पोस्टर और रेस डे जर्सी लॉ...

प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

नवनियुक्त कलेक्टर का नारायण सेवा ने किया स्वागत

ऑल इण्डिया एसबीआई फेडरेशन ने किया नारायण संस्थान का विजिट

डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने मिट्टी के मटकों से लिखा सेवा, संस्कृति और पर्यावरण का नया अध्याय, 10वाँ...

डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने मुख्यमंत्री को भेंट की हल्दीघाटी की महान माटी, दिया मेवाड़ आने का न्यौता 

मेटल्स के उत्पादन के साथ कला, संस्कृति और कलाकारों के सरंक्षण में भी हिन्दुस्तान जिंक का महत्वपूर्ण ...

रॉकवुड ब्लेज़िंग स्ट्राइकर्स टी-20 क्रिकेट टूर्नामेण्ट का उद्घाटन कल

भारत के भालाफेंक पैरा-एथलीट संदीप चौधरी ने डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से सिटी पैलेस में भेंट की