प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल उदयपुर में

उदयपुर। राजस्थान में प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल होने के साथ ही अब राजनीतिक दल और चुनाव लडऩे वाले जनता के बीच जाने लगे हैं। इस बीच उदयपुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 9 नवंबर को आमसभा है जिसके लिए भाजपा जुट गई है। सभा में उदयपुर जिले की आठों विधानसभा उदयपुर शहर, उदयपुर ग्रामीण, मावली, वल्लभनगर, गोगुंदा, झाड़ोल, खेरवाड़ा और सलूंबर की सभा ही होगी। इस सभा में इन विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के नेतृत्व में भीड़ जुटाई जाएगी। सभा उदयपुर के दक्षिणी विस्तार में नई कृषि मंडी परिसर में शाम को होगी। सभा को लेकर उदयपुर शहर भाजपा, देहात, मंडलों से लेकर प्रत्याशियों ने तैयारियां शुरू कर दी है।
प्रधानमंत्री मोदी की उदयपुर यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के लिए जिला मजिस्ट्रेट अरविन्द पोसवाल ने उदयपुर जिले को नो फ्लाई जोन घोषित किया है। आदेश के अनुसार 9 नवम्बर को उदयपुर जिले की संपूर्ण राजस्व सीमाओं में नो फ्लाई जोन घोषित करते हुए सुबह 6 बजे से आगामी 24 घंटे तक किसी भी प्रकार के हेलीकॉप्टर, यूएवी, ड्रोन, गुब्बारे इत्यादि की उड़ान पर पूर्णतया प्रतिबंध लागू रहेगा। आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188 के तहत कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

Related posts:

निःशुल्क पांच दिवसीय आयुर्वेद पंचकर्म शिविर का शुभारंभ

अणुव्रत अमृत महोत्सव पर इको फ्रेंडली फेस्टिवल कार्यक्रम आयोजित

लक्ष्यराज और राजस्थान पुलिस के संयुक्त प्रयासों से होगा सेवा कार्य

एल एंड टी ने श्नाइडर इलेक्ट्रिक में इलेक्ट्रिकल एंड ऑटोमेशन बिजनेस का विनिवेश संपूर्ण किया

अक्षत कलश यात्रा का भव्य स्वागत

एचडीएफसी बैंक ग्लोबल प्राइवेट बैंकिंग अवाड्र्स 2023 में दो पुरस्कारों से सम्मानित

श्रीजी प्रभु की हवेली का एक लाख एक मठड़ी का प्रसाद अयोध्या में राम भक्तों को किया जाएगा वितरित

गीतांजली हॉस्पिटल में किडनियों में से पथरी को निकालने का सफल इलाज

कोरोना प्रोटोकॉल तोडऩे वालों से वसूले 7500 रुपए

राजस्थान से नई पक्षी प्रजाति व्हाइट-ब्रोड बुलबुल की हुई खोज

वेदांता उदयपुर वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल का आगाज़ 7 फरवरी से

हिन्दुस्तान जिंक प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों को बोनस एवं एक्सग्रेसीया की घोषणा