सुविवि- प्रो. भाणावत बने छात्र कल्याण अधिष्ठाता

उदयपुर । मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुनीता मिश्रा ने लेखा एवं व्यावसायिक सांख्यिकी  विभाग के विभागाध्यक्ष एवं आईक्यूएसी डायरेक्टर  प्रो. शूरवीरसिंह भाणावत  को छात्र कल्याण अधिष्ठाता  नियुक्त किया है। 

विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ कुंजन आचार्य ने बताया कि प्रोफेसर भाणावत ने आईक्यूएसी डायरेक्टर रहते हुए कुलपति के निर्देशन में  दस वर्षों से लंबित नैक इंस्पेक्शन संपन्न करवाया और विश्वविद्यालय को “ए” ग्रेड मिली। उन्होंने प्राध्यापकों के वर्षों से लंबित  सीएएस प्रमोशन को भी गति प्रदान की। प्रो भाणावत् के अब तक 70 से ज़्यादा रिसर्च पेपर , चार पुस्तकें, 28 से ज़्यादा पॉपुलर आर्टिकल प्रकाशित हो चुके है ।आप ब्लॉकचैन एकाउंटिंग रिसर्च प्रोजेक्ट के प्रिंसिपल इन्वेस्टिगेटर के रूप में भी कार्य कर रहे । आपके अब तक 11 रिसर्च पेपर्स को विभिन्न कॉन्फ़्रेंसेस में बेस्ट रिसर्च पेपर्स का अवार्ड मिला है । द इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट ने 2021 तथा 2022 में लगातार दो बार इंटरनेशनल रिसर्च अवार्ड से सम्मानित किया गया। आप भारतीय लेखा परिषद के नेशनल एकाउंटिंग टैलेंट सर्च के राष्ट्रीय सयोंजक भी है। इससे पूर्व भी भाणावत ने अगस्त 2021 से सितंबर 2022 तक छात्र कल्याण अधिष्ठाता रहते हुए 2022 के विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न कराये। डॉ शिल्पा वर्डिया, धीरज मीणा आदि की उपस्थिति में उन्होंने गुरुवार को कार्यभार ग्रहण किया।

Related posts:

नारायण सेवा संस्थान का 43वां दिव्यांग सामूहिक विवाह

हाउस ऑफ तिलोई की उदयपुर में चिकनकारी प्रदर्शनी ‘समहिता’ 13 से

उदयपुर के प्रो. निम्बार्क ने अंतरराष्ट्रीय आर्ट सिंपोजियम में किया भारत का प्रतिनिधित्व

कथा मर्मज्ञ पुंडरीक गोस्वामी ने सिटी पैलेस में डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से शिष्टाचार भेंट की

नारायण सेवा का 42वाँ दिव्यांग एवं निर्धन सामूहिक विवाह

राजस्थान विद्यापीठ : डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को एमबीए में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर गोल्ड मेडल से न...

उदयपुर में कोरोना वेक्सीनेशन का दूसरा चरण शुरू

RUNAYA ANNOUNCES JOINT VENTURE WITH MINOVA

‘ग्रैंड कॉन्टिनेंट’-ए लक्जरी कलेक्शन का भव्य उद्घाटन

हिंदुस्तान जिंक प्रतिष्ठित एसएंडपी ग्लोबल प्लैट्स ग्लोबल मेटल अवार्ड से सम्मानित

महावीर जयंती पर बेदला में निकली शोभायात्रा

हितेष कुदाल को पीएच. डी.