प्रो भाणावत सुविवि के छात्र कल्याण अधिष्ठाता एवम स्पोर्ट्स बोर्ड के चेयरमैन बने

उदयपुर। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अमेरिका सिंह ने  लेखा एवं व्यावसायिक सांख्यिकी विभाग के विभागाध्यक्ष  प्रो शूरवीर सिंह भाणावत को छात्र कल्याण अधिष्ठाता पद पर नियुक्त किया।  विश्वविद्यालय के नियमानुसार छात्र कल्याण अधिष्ठाता ही स्पोर्ट्स बोर्ड का चेयरमैन होता है। वाणिज्य महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो पी के सिंह एवम बैंकिंग एंड बिजनेस इकोनॉमिक्स के विभागाध्यक्ष प्रो मुकेश माथुर की उपस्थिति में  प्रो भाणावत ने पूर्व छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो  पूरणमल यादव से कार्यभार ग्रहण किया।

उल्लेखनीय है कि प्रो भाणावत के  अब तक 45 रिसर्च पेपर राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय जनरल्स में प्रकाशित हुए हैं उनमें से आठ रिसर्च पेपर को बेस्ट पेपर अवार्ड से नवाजा गया है। 21 से ज्यादा पॉपुलर आर्टिकल भी कई न्यूज पेपर में प्रकाशित हुए। प्रो भाणावत ने कार्बन टैक्सेशन के ऊपर एक रिसर्च प्रोजेक्ट हाल ही में संपन्न किया है। अभी आप रुसा मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन भारत सरकार से प्रायोजित ब्लॉक चैन अकाउंटिंग रिसर्च प्रोजेक्ट के प्रिंसिपल इन्वेस्टिगेटर के रूप में भी कार्य कर रहे है।  लागत लेखांकन एवं व्यावसायिक सांख्यिकी विषय के पुस्तके के लेखक प्रो भाणावत इंडियन अकाउंटिंग एसोसिएशन के राष्ट्रीय लेखांकन टैलेंट सर्च के राष्ट्रीय संयोजक भी हैं। साथ ही भारतीय लेखा परिषद उदयपुर शाखा के सचिव भी हैं।

Related posts:

बेहतरीन स्पिलवे क्लाइम्ब के साथ नई रेंज रोवर स्पोट्र्स का शानदार ग्लोबल प्रीमियर

कलाकारों को संबल देने के लिए कश्ती फाउंडेशन बना रहा ‘तैराकी’ फीचर फिल्म

महाराणा मेवाड़ फाउण्डेशन के 41वें सम्मान समारोह में डॉ. लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ ने किया 78 विद्यार्थियों ...

पूरे विश्व में फैल रही हमारी मायड़ भाषा की मीठास - डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़

इंद्र ने एकलिंगजी की तपस्या कर पाई थी ब्रह्म हत्या के पाप से मुक्ति- जगद्गुरु श्री वसन्त विजयानन्द ग...

उन्नत तकनीकों एवं आधुनिक नवाचारों से हिन्दुस्तान जिंक ईएसजी की ओर अग्रसर

फुटबॉल के साथ अब प्रदेश में तीरंदाजों को तराशेगा हिन्दुस्तान जिंक

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 3 अक्टूबर को सुविवि के दीक्षांत समारोह में लेंगी भाग

58वाँ अभियंता दिवस समारोह हर्ष और उत्साह से आयोजित

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा आयोजित अंतर्राश्ट्रीय बालिका दिवस कायक्रमों में 1500 बालिकाओं ने लिया भाग

'गांधी जी ने बनाया स्वयं सेवा को अनिवार्य तत्व'

महाराणा मेवाड़ विद्या मंदिर में 'भावनृत्य' प्रतियोगिता संपन्न