जिंक प्रतिभा ऑनलाइन टैलेंट हंट के लिए निःशुल्क रजिस्ट्रेशन प्रारंभ, 23 फरवरी अंतिम तिथि

उदयपुर : हिंदुस्तान जिंक के सहयोग से पंडित चतुरलाल मेमोरियल सोसाइटी ‘जिंक प्रतिभा‘ ऑनलाइन टैलेंट हंट का आयोजन कर रही है। यह टैलेंट हंट एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य भारतीय शास्त्रीय और लोक संगीत के उभरते सितारों को प्रोत्साहित करना है। इस टैलेंट हंट का हिस्सा बनने वाले इच्छुक प्रतिभाओं के लिये रजिस्ट्रेशन निःशुल्क हैं।  वे उम्मीदवार जिनकी उम्र 5 वर्ष से ज्यादा है वे अपनी वीडियो एंट्री भेजकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं और 23 फरवरी तक आप आवेदन कर सकते हैं।

रजिस्ट्रेशन के बाद, उम्मीदवारों को ऑडिशन राउंड का सामना करना पड़ेगा। ये राउंड प्रतिष्ठित जजों के पैनल द्वारा 27 से 28 फरवरी तक आयोजित होगा। भजन सम्राट अनूप जलोटा, तबला वादक पंडित चरणजीत चतुरलाल, और कथक गुरु पंडित दीपक महाराज जज के रूप में लोगों का मार्गदर्शन करेंगे. इसके बाद एलिमिनेशन राउंड के बाद सेमीफाइनल और फाइनल होंगा।

हिंदुस्तान जिंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण मिश्रा ने कहा कि, जिंक प्रतिभा टैलेंट हंट एक ऐसा कार्यक्रम है, जहां हम अपने आसपास के गांवों, छोटे कस्बों की प्रतिभाओं की खोज एवं मंच प्रदान करने के लिए सहयोग कर रहे हैं। हिंदुस्तान जिंक में हम हमेशा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित और सहयोग करने में अग्रणी है। इस प्रकार के आयोजन कलाकारों को आगे बढ़ने, सीखने और सिखाने के लिए, मंच प्रदान करते हैं।

इस वर्चुअल प्लेटफॉर्म पर बात करते हुए तबला वादक की पोती और पंडित चतुरलाल महोत्सव में कलात्मक निदेशक श्रुति चतुर लाल शर्मा ने कहा, “राजस्थान में कई टैलेंट छिपे हैं और हमें इन्हें सामने लाने के लिए उन्हें एक मंच प्रदान करने की जरूरत है। पंडित चतुर लाल महोत्सव के संस्थापक पंडित चरनजीत चतुर लाल कहते हैं, जिंक प्रतिभा टैलेंट हंट के वर्चुअल होने से मुझे विश्वास है कि राजस्थान के किसी भी कोने से कलाकारों के लिए इसमें भाग लेना आसान हो जाएगा। टैलेंट का जज करने के लिए हमारे पास शास्त्रीय संगीत और डांस की दुनिया के प्रसिद्ध कलाकारों के रूप में जज पैनल मौजूद है। मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि पंजीकरण पूरी तरह से निशुल्क है। टैलेंट हंट के विनर को उदयपुर में प्रतिष्ठित पंडित चतुर लाल महोत्सव में प्रस्तुति देने का मौका दिया जाएगा।

Related posts:

Bring more Warmth & Excitement with Trends New Winter Wear Collection

गीतांजली डे़न्टल एण्ड़ रिसर्च इंस्ट्टियूट में ओरियनटेशन कार्यक्रम का आयोजन

आयुष्मान खुराना फिर बने नेक्सस सेलेक्ट मॉल्स के ब्रांड ऐम्बैसेडर

देश के भविष्य को सुदृढ़ बनाने में बुनियादी ढांचे के विकास के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा ज़िंक और स...

‘सबसे सस्ते 5 दिन’ ऑफर 22 जनवरी से

उत्कर्ष क्लासेस के मोहित चौधरी एसएससी सीजीएल-2022 परीक्षा में देशभर में रहे अव्वल

ऐमरा द्वारा भारत के नंबर वन मोबाइल ब्रांड श्योमी को खुली चिट्ठी

श्वांस जितनी धीमी, उम्र उतनी लंबी होगी- जगद्गुरु श्री वसंत विजयानन्द गिरी जी महाराज

कार्मिक अकाउंट को जीरो करने का पर्व है पर्युषण : मुनि सुरेशकुमार

JioMart announces the roll-out of its month-long festival fiesta for the upcoming festival season

Vedanta Udaipur World Music Festival 2025 kicks off with soulful folk music, bollywood beats, and gl...

30 वाॅं खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण सप्ताह सम्पन्न