गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया

उदयपुर : वल्लभनगर उपखंड क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बालाथल में 77 वां गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्ष संस्था प्रधान श्रीमती प्रेरणा जैन ने विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन, आवश्यकताएं, समस्याएं तथा वर्तमान स्थिति पर प्रकाश डालते हुए सभी अभिभावकों एवं ग्रामवासियों का धन्यवाद ज्ञापित किया । विद्यालय में आरओ वाटर संपूर्ण इंस्टोलेशन कार्य तथा स्वचालित घंटी लगाने के कार्य के लिए भामाशाह का उपरणा ओढ़ाकर सम्मान किया। बच्चों के द्वारा एक से बढ़कर एक देशभक्ति गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई। इस अवसर पर समस्त विद्यालय स्टाफ , ग्रामवासी उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र वर्मा ने किया।

Creative from India to the World