आरएनटी मेडिकल कॉलेज की पत्रिका ‘संवाद’ का विमोचन

उदयपुर। आरएनटी मेडिकल कॉलेज की 56वीं वार्षिक पत्रिका ‘संवाद’ का विमोचन शुक्रवार को कॉलेज प्राचार्य डाॅ.विपिन माथुर, अतिरिक्त प्राचार्य डाॅ. कुशल गहलोत, डॉ. कीर्ति सिंह, डाॅ. मेघश्याम शर्मा, डीन छात्र कल्याण परिषद डॉ. नमिता गोयल, पत्रिका सलाहकार एवं राजभाषा सम्पर्क अधिकारी डॉ. गोपाल बुनकर,  राजगोपाल तथा डॉ. श्वेता बियानी द्वारा सम्पन्न हुआ। 
प्राचार्य डॉ. माथुर ने कहा कि वार्षिक पत्रिका महाविद्यालय की गतिविधियों का प्रतिबिंब है और इसकी सभी को उत्सुकता से प्रतीक्षा रहती है। इसमें समाविष्ट सभी रचनाएं उत्कृष्टता से परिपूर्ण हैं तथा भविष्य का मार्ग प्रशस्त करने वाली हैं। इस मौके पर डॉ. राजगोपाल ने शब्द और साहित्य से अन्तरंगता स्थापित करने की बात कही। यह व्यसन व्यक्ति को सन्मार्ग से कभी विचलित नहीं होने देता है।
अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. कुशल गहलोत ने बताया कि कॉलेज वार्षिक पत्रिका ‘संवाद’ का आकर्षक संदेशपरक आवरण अनुराग यादव ने निर्मित किया और इस बहुरंगी पत्रिका में कॉलेज गतिविधियों के साथ—साथ मेडिकल संबंधित नवाचारों और सृजनात्मक—साहित्यिक रचनाओं को स्थान दिया गया है। इस मौके पर सचिव विक्रम गुर्जर ने पत्रिका प्रकाशन के अनुभव साझा किए और विषयवस्तु के बारे में जानकारी दी।

Related posts:

जावर ग्रुप ऑफ़ माइन्स द्वारा बच्चों और अभिभावकों को पुस्तकों से जोड़ने हेतु बाल मेले का आयोजन

रोटरी क्लब मीरा ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

साईं तिरुपति यूनिवर्सिटी में पैरामेडिकल बैचलर्स 2025-26 का इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित

Hindustan Zinc and Jawaharlal Nehru Centre for Advanced Scientific Research Advance Zinc-Ion Battery...

राजस्थान महिला विद्यालय में ‘ग्रीन डे’ उत्सव मनाया

Mobil signs Hrithik Roshan as new brand ambassador

जागरूकता अभियान में दी सडक़ दुर्घटना से बचाव की जानकारी

Prabha Khaitan Foundation Hosts The Write Circle Session with Renowned Author Lakshmi Puri at Radiss...

SUJÁN JAWAI, RAJASTHAN, INDIA RANKED 43 IN THE WORLD’S 50 BEST HOTELS 2024

Swarrnim Startup and Innovation University confers an Honourary degree of Doctorate in Literature up...

देवेंद्र कच्छारा श्री मेवाड़ जैन श्वेतांबर तेरापंथी कांफ्रेंस के अध्यक्ष बने

पिम्स मेवाड़ कप सीजन 4 : जीसीए ने रोमांचक मुकाबले में दिल्ली चैलेंजर्स को तीन रन से दी मात