सारंगदेवोत कार्यवाहक अध्यक्ष, आगरिया मंत्री, एवं राठौड़ प्रबन्ध निदेशक निर्वाचित

उदयपुर। विद्या प्रचारिणी सभा, भूपाल नोबल्स संस्थान की आमसभा प्रताप चौक संस्थान परिसर में गत दिनों सम्पन्न हुई। इसमें मंत्री डॉ. महेन्द्रसिंह आगरिया ने वर्ष पर्यन्त का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। इसके पश्चात संस्थान की कार्यकारिणी के त्रे-वार्षिक चुनाव चुनाव अधिकारी डॉ. प्रेमसिंह रावलोत के निर्देशन में सम्पन्न हुए जिसमें 212 मतदाताओं में से 195 ने मतदान किया।
चुनाव में कार्यवाहक अध्यक्ष पद पर प्रो. शिवसिंह कच्छेर ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए भगवतसिंह नेतावल को 74 मतो से पराजित किया। डॉ. महेन्द्रसिंह आगरिया देवेन्द्रसिंह पिपलाज को हराकर लगातार आठवीं बार मंत्री बने। उपमंत्री एवं प्रबन्ध निदेशक पद पर मोहब्बतसिंह रूपाखेड़ी दिलीपसिंह लुणदा को पराजित कर तीसरी बार निर्वाचित हुए। उपाध्यक्ष पद पर डॉ. दरियावसिंह तथा डॉ. जब्बरसिंह टाड़ावाला, संयुक्त मंत्री राजेन्द्रसिंह ताणा, वित्तमंत्री शक्तिसिंह कारोही विजयी घोषित हुए। कार्यकारिणी सदस्य हनुवंतसिंह बोहेडा, नवलसिंह जूड़, नकुलसिंह मुरोली, कमलेश्वरसिंह कच्छेर, भंवरसिंह कोठारिया, सुरेन्द्रप्रतापसिंह रूद, करणसिंह उमरी, महेन्द्रसिंह पाखण्ड, पुष्पेन्द्रसिंह भीन्डर निर्वाचित हुए। कार्यकारिणी में भूतपूर्व छात्रसंघ प्रतिनिधि के पदों पर डॉ. युवराजसिंह बेमला, राजेन्द्रसिंह पिपलान्त्री, कुलदीपसिंह ताल एवं महेन्द्रसिंह पाटिया निर्विरोध निर्वाचित हुए।
इस अवसर पर कर्नल प्रो. शिवसिंह कच्छेर (सारंगदेवोत) जो कि जर्नादनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ, डीम्ड विश्वविद्यालय केे कुलपति भी हैं, ने कहा कि मैं अपनी इस मातृ संस्थान में सेवा का अवसर पाकर गौरवान्वित हूँ। यह संस्थान मेवाड़ में शैक्षणिक धरोहर के रूप में राज्य की एक पौराणिक शिक्षण संस्थाओं में अग्रणी है।

Related posts:

Mango Festival at Radisson Blu Palace Resort and Spa, Udaipur: A heartfelt tribute to fathers

आमेट मित्र मंडल ट्रस्ट द्वारा केंद्रीय विद्यालय, प्रतापनगर में सघन वृक्षारोपण

मैले-कुचले वनवासी बच्चों को नहला कर दिया स्वच्छता का संदेश

भारत की राष्ट्रीय टीम के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा जिंक फुटबॉल : कल्याण चौबे

हिन्दुस्तान जिंक ने की वित्त वर्ष 2025 में 1 लाख गीगाजूल से अधिक एनर्जी की बचत, जो सालाना लगभग 19,00...

ZINC FOOTBALL WILL PLAY A CRUCIAL ROLE IN THE DEVELOPMENT OF THE INDIAN NATIONAL TEAM”, SAYS AIFF PR...

आसियान-भारत कलाकार शिविर के दूसरे संस्करण का उद्घाटन

पिम्स मेवाड कप क्रिकेट: फील्ड क्लब पर दिखा आईपीएल सरीखा रोमांच

हिंदुस्तान जिंक द्वारा आयोजित वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन का इवेंट पोस्टर और रेस डे जर्सी लॉन्च

हिन्दुस्तान जिंक देबारी स्मेल्टर किसान मेले का आयोजन

ऑल इंडिया इंटर क्लब स्पोर्ट्स कार्निवल (आईसीएससी ) 2025 में फील्ड क्लब उदयपुर का शानदार प्रदर्शन

बेकाबू ट्रेलर ने डंपर को मारी पीछे से टक्कर, ट्रेलर ड्राईवर सहित चार की मृत्यु