उदयपुर : भारतीय स्टेट बैंक सूरजपोल शाखा में मुख्य प्रबंधक अमित कुमार सिंह द्वारा सी एस पी एकाउंट के बीमा सुविधा के तहत मृत्यु दावा का बीमा लाभ एक करोड़ रुपये की राशि का चैक स्व. फन बहादुर थापा की पत्नी श्रीमती रीमा थापा को प्रदान किया गया । इस अवसर पर आर.आर. वी.पी. एन. उदयपुर के पदाधिकारी अशोक कुमार धानका (लेखाधिकारी, टी एंड सी), जगतार सिंह अधिशासी अभियंता (सिविल), जयंतीलाल प्रजापत प्रशासनिक अधिकारी (टी एंड सी) उपस्थित रहे, जिन्होंने बताया स्व. फन बहादुर थापा आर.आर. वी.पी. एन. में मिस्त्री सहायक अभियंता सिविल के पद पर कार्यरत थे जिनका भारतीय स्टेट बैंक में सैलरी एकाउंट था , पदधिकारियीं ने भारतीय स्टेट बैंक की सैलरी एकाउंट के बीमा सुविधा की सराहना करते हुए आभार प्रकट किया। श्रीमती रीमा थापा ने भारतीय स्टेट बैंक के प्रति कृतज्ञता जताते हुए कहा कि इस बीमा लाभ के जरिये बैंक ने उन्हें बच्चों की पढ़ाई एवं परिवार के जीवन यापन में बहुत बड़ा सहारा प्रदान किया है।

