विश्व आदिवासी दिवस पर संगोष्ठी एवं प्रतियोगिता आयोजित

उदयपुर । केन्द्रीय संचार ब्यूरों ,क्षेत्रीय कार्यालय ,सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ,भारत सरकार उदयपुर की ओर से विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आज राजकीय महाविद्यालय स्तरीय एस टी कन्या छात्रावास मधुबन उदयपुर में संगोष्ठी एवं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
केन्द्रीय संचार ब्यूरो के सहायक निदेशक रामेश्वर लाल मीणा ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस पूरे विश्व में इस दिन इस दिवस को मनाने की शुरुआत सयुंक्त राज्य अमेरिका में 1994 में की गई थी । इस अवसर पर उन्होंने बालिकाओं को विश्व आदिवासी दिवस कब मनाया जाता है एवं 9 अगस्त को ही विश्व आदिवासी दिवस क्यों मनाया जाता है तथा विश्व आदिवासी दिवस कब से मनाया जाता है के बारे में विस्तृत जानकारी दी । कार्यक्रम के दौरान राजकीय महाविद्यालय स्तरीय एस टी कन्या छात्रावास की अधीक्षक श्रीमती कमला चौधरी ने भी अपने विचार व्यक्त किये । इस अवसर पर उपरोक्त विषय पर मौखिक प्रशनोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गयी । प्रतियोगिता की विजेता प्रतिभागियो को विभाग की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया ।

Related posts:

सावन के प्रथम सोमवार को भगवान आशुतोष ने किया भ्रमण

श्रीमाली ओलंपिक - महाराष्ट्र की टीम मराठास ने जीता श्रीमाली वर्ल्डकप, जालौर की टीम अवधूत रही उपविजेत...

ZINC FOOTBALL ACADEMY EYES GLORY ACROSS THREE FRONTS IN THIS DEFINING MONTH OF MAY

वेदांता के सामाजिक परिवर्तन को प्रदर्शित करेगा ‘फॉर बेटर कल‘ वीडियो अभियान

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा राजसमंद में 70 नए नंदघरों का शुभारंभ, इस वर्ष अब तक 101 नदंघर प्रारंभ

हिन्दुस्तान जिंक ने मलेशिया में ग्लोबल गैल्वनाइजिंग कॉन्फ्रेंस में भारत का प्रतिनिधित्व कर सस्टेनेबल...

Hindustan Zinc advances Animal Welfare, positively impacting 8.7 lakh animals since 2016

सुविवि- एकेडमिक काउंसिल की बैठक

पत्रकार प्रतापसिंह का बडग़ांव उपप्रधान बनने पर अभिनंदन

ZINC FOOTBALL ACADEMY’S RAJRUP SARKAR STARS IN INDIA’S QUALIFICATION FOR AFC UNDER-17 ASIAN CUP 2026

जिंक स्मेल्टर देबारी एवं जावर माइंस द्वारा किसान दिवस का आयोजन

श्रीमाली समाज की 800 सुहागनें एक साथ करेंगी करवाचौथ पूजन