वीआईएफटी में संविधान दिवस पर सेमीनार

उदयपुर। भारत के संविधान दिवस के उपलक्ष्य में वीआईवीएफटी कॉलेज में कार्यशाला का आयोजन किया गया। भारतीय संविधान की महत्ता और उसकी विशेषताओं के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी देने के लिए विशेषज्ञ प्रो. के. के. त्रिवेदी ने व्याख्यान दिया।
संघ चेयरपर्सन आशीष अग्रवाल ने बताया कि ‘भारतीय संविधान और उसके महत्व पर चर्चा’ विषयक सेमिनार में डायरेक्टर डॉ. रिमझिम गुप्ता और प्रिंसीपल विप्रा सुखवाल ने संविधान के उद्देश्यों और उसके महत्व पर प्रकाश डाला। साईं तिरूपति विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट प्रो. प्रशान्त नाहर ने संविधान के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार प्रस्तुत करते हुए छात्रों को संविधान के मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों, और नागरिकों के अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी।
सेमिनार में जर्नादन राय नागर विश्वविद्यालय के डिपार्टमेंट ऑफ लॉ के प्रो. के. के. त्रिवेदी ने बताया कि भारतीय संविधान न केवल हमारे देश के लोकतंत्र को मजबूत करता है, बल्कि यह समाज में समानता, स्वतंत्रता और भाईचारे का संदेश भी देता है। संविधान के माध्यम से हम अपने अधिकारों की रक्षा करने के साथ-साथ अपने कर्तव्यों का भी पालन करते हैं। अंत में विद्यार्थियों ने संविधान की पालना की शपथ ली और इसे पूरी तरह से समझने और पालन करने का संकल्प लिया।

Related posts:

ग्रामीण बच्चों को स्वेटर, मास्क, लोलीपोप वितरित

पिम्स में फिट इण्डिया वीक एवं वल्र्ड मेडिटेसन डे कार्यक्रम आयोजित

विश्व गुणवत्ता दिवस पर हिन्दुस्तान जिंक ने उच्च गुणवत्ता और नवाचार के प्रति दोहराई प्रतिबद्धता

AIM for Seva और आर्ष विद्या तीर्थ की रजत जयंती के उपलक्ष्य में उदयपुर में सूर्या गायत्री का “रामं भज...

प्रो. भाणावत बने यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स बोर्ड के चेयरमैन एवं एमएचआरएम के निदेशक

43वां निःशुल्क आयुर्वेद पंचकर्म चिकित्सा शिविर संपन्न

शिल्पग्राम फोटो प्रतियोगिता में संयम रहे प्रथम

PIMS Psychiatry Residents Shine as Runners-Up in Intercollege Quiz on 5th Anniversary of Nasha Mukt ...

अन्नपूर्णा कार्यशाला का आयोजन

नारायण सेवा में वसंतोत्सव

अरविन्दसिंह मेवाड़ द्वारा मातृभाषा वेबसाइट का विमोचन

समारोहपूर्वक मनाया इण्डियन माईनिंग दिवस मनाया