सेवा क्षेत्र सर्वोपरि : प्रशांत अग्रवाल

बाल विवाह सख्ती से रोके जाएं
उदयपुर । नारायण सेवा संस्थान में अक्षय तृतीया पर्व पर आयोजित पांच दिवसीय ‘अपनों से अपनी बात’ कार्यक्रम के प्रथम दिन संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने कहा कि जिनके पास सब कुछ है, उन्हें दिव्यांगजन की पीड़ा एकाएक समझ में नहीं आएगी, लेकिन जब वे नजदीक से देखेंगे तो हृदय रो पड़ेगा। परिवार का कोई एक सदस्य भी विकलांग है तो पूरा परिवार ही थम जाता हैं और जब समाज उसका सम्बल बन जाता है तो परिवार का जीवन चक्र फिर गति पकड़ लेता है।  
इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न प्रान्तों से पोलियो सुधारात्मक सर्जरी व कटे हाथ-पैरों के लिए कृत्रिम नारायण लिंब प्राप्त करने आये दिव्यांगजन व उनके परिजन भाग ले रहे हैं। अक्षय तृतीया को पुरुषार्थ और त्याग की तिथि बताते हुए उन्होंने समाज के वंचित और पीड़ित वर्ग की सहायता के संकल्प का आव्हान किया।
हम जाति, वर्ग, परिवार से अलग हो सकते हैं लेकिन हममें जो मानवता का रिश्ता है वह सच्चा और प्रगाढ़ है। यही रिश्ता हमें एक-दूसरे की मदद के लिए प्रेरित करता है। सेवा का क्षेत्र ही सर्वोपरि है।  सेवा में लाभ-हानि नहीं देखी जाती।  सेवा करने वाले के लिए कुछ भी दुर्लभ नहीं। वह शरीर छोड़ने के बाद भी अपना नाम अमिट कर जाता है।  इसलिए धन भी वही सार्थक है जो गरीब, दुखियों और बीमारों की सेवा में लगाया जाए। जिसने लोक कल्याण में खर्च किया वह अमर हो गया। उन्होंने सुखी परिवार और समाज के लिए अक्षय तृतीया के अबूझ मुहूर्त में होने वाले बाल विवाह को सख्ती से रोकने की जरूरत पर जोर दिया।

Related posts:

Nathdwara, Udaipur, and Rajsamand to host their first international cricket league

बच्चों को सिखाये मुख स्वच्छता के गुर

पीआईएमएस में ह्रदय की दुर्लभतम सर्जरी

उदयपुर में कोरोना ब्लास्ट, 89 संक्रमित मिले

विश्व दिव्यांगजन दिवस -2020 पर नारायण सेवा ने दिव्यांगों को सहायक उपकरण बांटे

जिंक कौशल केंद्रों ने 40 प्रतिशत महिलाओं सहित 7 हजार से अधिक ग्रामीण युवाओं को दिया प्रशिक्षण

मुख्य सचिव ने उदयपुर में ली संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक

नेक्सस सेलिब्रेशन में लॉन्च हुआ ‘वेलोसिटी’

सांची ग्रुप करेगा 40 वूमन अचीवर्स का सम्मान

पंजाब के राज्यपाल कटारिया और कलक्टर पोसवाल पहुंचे देवराज के घर

पेसिफिक क्रिकेट कप टूर्नामेंट 2025 संपन्न

जावरमाता एग्रो एवं घाटा वाली माताजी फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा वार्षिक आमसभा आयोजित