श्री महालक्ष्मी कोटि कुंकुमार्चन यज्ञ पूजा विराट महोत्सव

यज्ञ की पवित्रता से महकने लगा महोत्सव का विशाल प्रांगण
 जगद्गुरु वसन्त विजयानन्द गिरीजी महाराज के सान्निध्य में साधना में पहुंचने लगे श्रद्धालु
उदयपुर।
 कृष्णगिरी पीठाधीश्वर पूज्यपाद जगद्गुरु वसन्त विजयानन्द जी गिरी महाराज की निश्रा में उदयपुर के मीरा नगर, मैग्नस हॉस्पिटल के पास आयोजित होने जा रहे श्री महालक्ष्मी कोटि कुंकुमार्चन यज्ञ पूजा महामहोत्सव की तैयारी अंतिम रूप ले रही है। करीब साढ़े चार लाख वर्गफीट परिक्षेत्र में विकसित की जा रही महालक्ष्मी नगरी में महायज्ञ से पूर्व शुभ मंगल आरंभ के देवता भगवान गणेश को श्री जगद्गुरु देव द्वारा विधि विधान से यज्ञ पूजन कर आमंत्रित किया गया। यहां सभी देवी देवताओं का आव्हान विधि पूर्वक सतत किया जा रहा है।
आयोजन समिति के उपाध्यक्ष एवं कृष्णगिरी तीर्थ अध्यक्ष शंकेश जैन ने बताया कि महाराजश्री की दैनिक चर्या के अनुसार नित्य अलग-अलग सत्रों में देव आराधना और तप, साधना की जा रही है जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालू धर्म लाभ ले रहे हैं। पूजा, यज्ञ और आराधना के चलते समूचा परिसर का वातावरण पवित्र खुशबू से महकने लगा है। गुरुदेव द्वारा महोत्सव स्थल पर प्रतिदिन सन्ध्या श्रद्धालुओं से धर्म संवाद के साथ प्रवचन भी दिए जा रहे हैं। गुरुदेव की एक झलक पाने को श्रद्धालू आतुर हैं वहीं प्रतिदिन राजस्थान के प्रबुद्धजन गुरुदेव का आशीर्वाद लेने पहुंच रहे हैं।

Related posts:

शुद्ध आहार के लिए कटिबद्ध सरकार, मिलावट पर हो रहा कड़ा वार

दिव्यांग वर -वधुओं की निकली बिन्दोली

गीतांजली में दम्पत्ति ने लिया देहदान संकल्प

एचडीएफसी बैंक ने गीगा लॉन्च किया

Amid rising gold prices, Melorra provides respite; launches its Akshaya Tritiya range comprising of ...

निःशुल्क आक्सीजन सेवा शुरू

शिक्षा को समर्पित परियोजनाओं से लाभान्वित हो रहे 2 लाख से अधिक होनहार

3 अगस्त को फतहसागर देवाली स्थित फतहबालाजी से निकलेगी द्वितीय विशाल कावड़ यात्रा

‘डॉलर के मुकाबले गिरते रुपए’ पर परिचर्चा आयोजित

Ashok Leyland’s latest range, ‘AVTR’, delivered to customers in Udaipur

भारतीय खान ब्यूरो के निर्देशन में हिन्दुस्तान जिंक की कायड़ माइन द्वारा आयोजित 35वें एमईएमसी सप्ताह ...

Amazon announces Great Indian Festival