श्री संस्कार भवन कार्यकारिणी का गठन, भवन विस्तार के लिये चार समितियों भी गठित

परामर्श एवं मार्गदर्शक मंडल में देश-विदेश के विशिष्टजनों को शामिल किया गया

Creative from India to the World

उदयपुर। उदयपुर के टाइगर हिल स्थित श्रीमाली समाज के भवन विस्तार के लिये बने ट्रस्ट की कार्यकारिणी का गठन किया गया। हाल ही में श्री संस्कार भवन संपत्ति व्यवस्था ट्रस्ट के अध्यक्ष के तौर पर रविन्द्र श्रीमाली का दूसरी बार निर्विरोध निर्वाचन हुआ। कार्यकारिणी के साथ चार समितियों का गठन भी किया गया हैं। श्रीमाली ने अपनी कार्यकारिणी का गठन करते हुए भीलवाडा के एडवोकेट सुरेश चन्द्र श्रीमाली को उपाध्यक्ष एवं विधिक सलाहकार नियुक्त किया हैं। कार्यकारिणी में महामंत्री के तौर पर ओमशंकर श्रीमाली को जगह दी गई है।

रविन्द्र श्रीमाली द्वारा बनाई गई कार्यकारिणी में दूसरे उपाध्यक्ष भगवती प्रसाद दुर्गावत, सचिव सुनील कुमार अचलावत, संयुक्त सचिव ओमप्रकाश विदावत, कोषाध्यक्ष सूर्य प्रकाश श्रीमाली, उप—कोषाध्यक्ष कमलेश श्रीमाली को बनाया गया। इसके साथ ही मुख्य कार्यकारिणी में सदस्य के तौर पर मधू सूदन बोहरा, सावन श्रीमाली, सुरेश चन्द्र श्रीमाली, लोकेश श्रीमाली, गोपाल श्रीमाली, जतिन श्रीमाली, भूपेन्द्र श्रीमाली, रोशनलाल जोशी, कैलाश ओझा को शामिल किया हैं। 

अध्यक्ष रविन्द्र श्रीमाली द्वारा संस्कार भवन विस्तार के लिये चार समितियों का भी गठन किया गया हैं। इसमें भवन निर्माण, क्रय एवं बाहृय विकास समिति, भवन रखरखाव समिति, वित्त एवं संसाधन समिति, मीडिया एवं सूचना प्रसारण समिति का गठन किया गया हैं। इन समितियों के प्रमुख को सात दिन में साल भर की कार्ययोजना बनाकर अध्यक्ष के सामने प्रजेंटेशन करने के लिये निर्देशित किया गया है। समितियों में भवन निर्माण, क्रय एवं बाहृय विकास समिति का प्रमुख हरीश त्रिवेदी को बनया गया हैं। समिति में बतौर सदस्य जय प्रकाश श्रीमाली, योगेश चन्द्र श्रीमाली, हरीश किशन त्रिवेदी को बनाया हैं। भवन रखरखाव समिति का प्रमुख भाव प्रकाश दशोत्तर को बनाया हैं। समिति में सदस्य जमना लाल ओझा, श्याम सुंदर त्रिवेदी, पुरूषोत्तम त्रिवेदी, यशवंत लटावत को बनाया हैं। वित्त एवं संसाधन समिति प्रमुख एडवोकेट कमलेश शर्मा को बनाया गया हैं, इस समिति में सदस्य जयंत ओझा, प्रकाश ओझा, ललित श्रीमाली, कुलदीप दुर्गावत को बनाया गया है। वहीं मीडिया एवं सूचना प्रसारण समिति प्रमुख गणेश लाल श्रीमाली को बनाया हैं। यहीं नहीं संस्कार भवन विस्तार में प्रमुख दानदाताओं को समाज के विशिष्ठजनों के मार्गदर्शन के लिये परामर्श एवं मार्गदर्शक मंडल का भी गठन किया गया हैं जिसमें आस्ट्रेलिया के के.पी. जोशी, मुंबई के सत्यनारायण श्रीमाली, प्रेमशंकर बोहरा, जगनेश्वर श्रीमाली, सतीश श्रीमाली, कृष्ण वल्लभ जोशी और कृष्ण वल्लभ त्रिवेदी को शामिल किया गया हैं।