मेवाड़नाथ प्रभु श्री एकलिंगनाथ जी की महाशिवरात्रि पर्व पर चारों प्रहर की विशेष पूजा

उदयपुर। श्री एकलिंगजी ट्रस्ट, उदयपुर द्वारा बताया कि फाल्गुन कृष्णा त्रयोदशी तदनुसार 15 फरवरी 2026 रविवार को कैलाशपुरी स्थित मंदिर श्री एकलिंगनाथ जी में महाशिवरात्रि का महोत्सव रात्रि 10.00 बजे से मनाया जाएगा। (15/2/2026 को त्रिकाल पूजा सामान्य दिनों की तरह होती है।)
महाशिवरात्रि की विशेष पूजा फाल्गुन कृष्णा त्रयोदशी की रात्रि 10.00 बजे से आरम्भ होती है जो चार प्रहर तक निरन्तर चलती रहती है और दूसरे दिन दिनांक 16.2.2026 प्रातः 11.30 से 12.00 बजे के बीच पूर्ण होती है। चारों प्रहर की पूजा में विशेष श्रृंगार, किया जाता है। विशेष पंचामृत धारण होता है।
पंचामृत: महाशिवरात्रि पर चारों प्रहर की पूजा में प्रत्येक प्रहर में 13 रूद्रीपाठ होते हैं। प्रत्येक प्रहर में सवा नौ किलो प्रत्येक दूध, दही, घी, शहद एवं शक्कर से पंचामृत धारण श्री एकलिंगनाथ के होता है। इस प्रकार कुल 46( किलो की मात्रा में पंचामृत की सामग्री एक प्रहर में चढ़ाई जाती है एवं 52 रूद्राभिषेक होते हैं।
महाशिवरात्रि पर पैलेस बैण्ड सेवामें चारों प्रहर बजता रहता है। महाशिवरात्रि पर चारों प्रहर की पूजा में दर्शन रविवार दिनांक 15.2.2026 रात्रि 10.00 बजे से दूसरे दिन दिनांक 16.2.2026 सोमवार अपरान्ह तक निरन्तर खुले रहेंगे, क्योंकि महाशिवरात्रि की पूजा निरन्तर चलती रहेगी है। दर्शनार्थी सोमवार दिनांक 16.02.2026 सुबह 11.30 बजे तक महाशिवरात्रि के दर्शन लाभ ले सकेंगे, इसके बाद नियमित त्रिकाल पूजा आरम्भ होगी जिसके चलते सामान्य दर्शन पुनः सोमवार दिनांक 16.2.2026 रात्रि 8 बजे तक खुले रहेंगें।
विशेष अपील: ट्रस्ट की ओर से सभी श्रद्धालुओं से अपील की जाती है कि वे रविवार दिनांक 15.02.2026 सुबह की बजाय 15.2.2026 बुधवार रात्रि 10.00 बजे से सोमवार दिनांक 16.01.2025 दोपहर तक महाशिवरात्रि के दर्शनों का लाभ लेवें।

Related posts:

डॉ. त्रिलोक शर्मा एनएफडीपी के प्रदेश अध्यक्ष बने

चिक हेयर कलर अब बन गया चिक ईज़ी

HDFC Bank Parivartan announces setting-up of smart classrooms in 400 Govt schools across Rajasthan

पीआईएमएस हॉस्पिटल उमरड़ा के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. एम.पी. त्यागी ने उदयपुर में रचा इतिहास

निरोगी राजस्थान का संकल्प पूर्ण कर रही नारायण सेवा: शकुंतला रावत 

रोटरी क्लब मीरा ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

सैन्य बलों के लिए एचडीएफसी बैंक ने अपनी तरह का पहला कार्ड, ‘शौर्य’ प्रस्तुत किया

भारतीय विनिर्माताओं को सशक्त करने और वैश्विक प्रतिस्पर्धा को मजबूती देने के लिए फ्लिपकार्ट ने डीपीआई...

लाभकारी कीटों के संरक्षण पर जागरूकता अभियान

नमो नमो शंकरा…उई अम्मा-उई अम्मा पर झूमे स्टूडेंट

श्रीनाथजी की हवेली में हुई प्राकृतिक आपदा के मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख की आर्थिक सहायता

जियोमार्ट और स्मार्ट स्टोर्स ने 'बेस्टिवल सेल' के साथ देश के सबसे बड़े त्योहार के जश्न की शुरुआत की