चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन

उदयपुर : सूरजपोल स्थित एम. एम.शरण पब्लिक स्कूल में गीतांजली मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, रोटरी क्लब उदयपुर तथा आई.ए. पी. उदयपुर शाखा के संयुक्त तत्वाधान में एक विशाल निःशुल्क बाल चिकित्सा शिविर आयोजित  किया गया।|

गीतांजलि हॉस्पीटल के शिशु बाल  रोग विभागाध्यक्ष  डॉ. देवेन्द्र सरीन के नेतृत्व में  डॉ. सुशील गुप्ता , सचिव IAP , डॉ. विजेंद्र चौधरी, डॉ. अर्पित पाराशर  और डॉ . प्रीत शर्मा शामिल थे| लगभग 200 बच्चों  का स्वास्थ्य परीक्षण  किया गया जिनमें से अधिकांश बच्चे स्वस्थ थे कुछ बच्चों में मौसमी  जुखाम, खांसी  पेट दर्द , कृमि की शिकायत,  रक्ताल्पता इत्यादि  पाई गयी जिसका उचित उपचार एवं निदान किया गया | उल्लेखनीय है कि डॉ. देवेन्द्र सरीन के नेतृत्व में अब तक 577 निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किये जा चुके हैं |

आगंतुकों का स्वागत रोटरी  अध्यक्ष सतीश जैन द्वारा किया गया | समारोह के  मुख्य अतिथि महंत रासबिहारी शास्त्री  ने इस सफल आयोजन  को बाल स्वास्थ्य  के लिए  उपयोगी  बताया |  समारोह  के अध्यक्ष  PDG रोटेरियन  निर्मल  सिंघवी ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी ऐसे  शिविर समय समय पर आयोजित  किये जायेंगे | विशिष्ट अतिथि रोटेरियन  अनिल छाजेड एवं  दिपक  मेहता थे| धन्यवाद एवं आभार प्रदर्शन सचिव रोटेरियन अजय अग्रवाल द्वारा किया गया | कार्यक्रम का संचालन राघवेन्द्र सेठ ने किया |

Related posts:

HDFC Bank crosses milestone 200 branches in Rajasthan

उज्जैन अंतर्राष्ट्रीय कलापर्व में उदयपुर के चित्रसेन को राष्ट्रीय अभ्युदय सम्मान

दो दिवसीय ऑर्थोग्नेथिक वर्कशाप सम्पन्न

हिंदुस्तान जिंक और सेहर द्वारा आयोजित वेदांता उदयपुर वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल 2026 में देश विदेश के ज...

4 मई को होगा सेंट पॉल्स स्कूल उदयपुर का ग्रैंड एलुमनाई मीट- होम कमिंग 2024

नवलखा महल देश की स्वतंत्रता के बलिदानियों का केन्द्र : राजीव गुलाटी

महाराणा भीमसिंह की 256वीं जयन्ती मनाई

मोहन वीणा और सात्विक वीणा पर ऐसे बिखरे सुरों के मोती कि श्रोता हुए मालामाल

उदयपुर में कोरोना का तेज़ी से घटता ग्राफ़, मई माह के सबसे कम रोगी चिन्हित, आज 135 रोगी संक्रमित आये

एचडीएफसी बैंक का पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 30 प्रतिशत बढ़ा

नारायण सेवा संस्थान का अंग विहीन दिव्यांगों के लिए तेलंगाना में शिविर 4 को

नारायण सेवा ने केन्या में 13 सौ से अधिक दिव्यांगों को पहुंचाई सेवा