पिम्स में नसों में लगी जटिल चोट का सफल उपचार

उदयपुर। पेसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पिम्स) हॉस्पिटल, उमरड़ा में चिकित्सकों ने नसों में लगी जटिल चोट का सफल उपचार कर मरीज को राहत प्रदान की है।
चेयरमेन आशीष अग्रवाल ने बताया कि गत दिनों मन्दसौर निवासी नाहरसिंह को एक्सीडेन्ट के चलते पिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। एक्सीडेन्ट में मरीज की गर्दन से हाथ में जाने वाली नसों में चोट लगने से बायां कन्धा, कोहनी व हाथ चलना बन्द हो गया था। इस पर पिम्स हॉस्पीटल उमरड़ा के हेन्ड व माइक्रोसर्जन डॉ. योगेश शर्मा, डॉ. भानुप्रताप तथा ऐनेस्थेटीस्ट डॉ. नरेश त्यागी ने मरीज की नर्वट्रांसफर तकनीक से ब्रेकियल फ्लेक्सस सर्जरी कर नसों को जोड़ा। ऑपरेशन 6 घंटे तक चला। हड्डी व जोड़ रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. बी.एल कुमार ने बताया कि यह बहुत ही दुर्लभ प्रकार की सर्जरी होती है जिसे पिम्स हॉस्पीटल उमरड़ा, में किया जाता है। यह सर्जरी समय रहते करवा ली जाये तो मरीज उम्र भर की विकलांगता से बच सकता है।

Related posts:

नारायण सेवा संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मनाया लोहड़ी पर्व

नारायण सेवा संस्थान का 35वां सामूहिक विवाह समारोह

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा पोषण और स्वास्थ्य के लिए की जा रही पहल के माध्यम से 3.7 लाख से अधिक महिलाएं ...

हिंदुस्तान जिंक को ईएसजी रिस्क द्वारा ‘ईएसजी इंडिया लीडरशिप अवार्ड‘

उदयपुर सहकारी उपभोक्ता थोक भण्डार की ओर से दीपावली पर मिलेगी शुद्ध मिठाईयां

उदयपुर में गुरूवार को 932 कोरोना पॉजिटिव रोगी मिले

हिन्दुस्तान जिंक और सिलॉक्स इंडिया ने इकोजे़न के साथ लो-कार्बन मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए ...

सामूहिक भक्ति में डूबा श्रीमाली समाज, हरतालिका तीज का हुआ अनुष्ठान

तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम द्वारा 62 मेधावी छात्रों व प्रोफेशनल्स का सम्मान

जावर ग्रुप ऑफ माइंस में “35 वें खान पर्यावरण और खनिज संरक्षण सप्ताह” का आयोजन

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा आयोजित सखी उत्सव में 7,000 से अधिक ग्रामीण महिलाओं ने लिया ग्रामीण सशक्तिरण ...

हिन्दुस्तान जिंक का मल्टी मेटल एंटरप्राइज बनना, दोगुना विकास रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा- प्रिया अग्...