सलूंबर के पूर्व सांसद के बेटे की आत्महत्या

उदयपुर : सलूंबर के पूर्व सांसद महावीर भगोरा के बेटे आशीष भगोरा ने शनिवार को आत्महत्या कर ली। आशीष अंबामाता थाना इलाके में लाइब्रेरी का संचालन करते थे। शनिवार सुबह लाइब्रेरी में छात्र पहुंचे तो आशीष का शव फर्श पर पड़ा था। सूचना पर अंबामाता थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
अंबामाता थाना इंचार्ज मुकेश सोनी ने बताया कि पूर्व सांसद का आवास उदयपुर के मल्लातलाई स्थित एकलव्य कॉलोनी में है। आशीष ने लाइब्रेरी के कमरे में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाकर शव को एमबी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया। प्रारंभिक जाँच में पता चला कि आशीष ने गमछे से फंदा लगाकर आत्महत्या की है। क्योंकि छत के कुंदे से गमछे का टुकड़ा लटक रहा था। पोस्टमॉर्टम के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा कि आशीष ने आत्महत्या क्यों की।
इधर सूचना पर शहर भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ और भाजपा नेता प्रमोद सामर मौकै पर पहुंचे। राठौड़ ने कहा कि आशीष होनहार छात्र था। जनजाति क्षेत्र में कई रचनात्मक काम किया। उनके पिता ने इलाके में पार्टी को विराट स्वरूप दिया। आशीष पढ़ाई में अच्छा था।

Creative from India to the World