सिटी पैलेस में सजा ‘सर्जन-2023’ हस्तकला मेला

उदयपुर। महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउण्डेशन, उदयपुर की ओर से सिटी पैलेस के जनाना महल में हस्तशिप्लियों का मेला ‘सर्जन-2023’ लगाया है। महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउण्डेशन के प्रशासनिक अधिकारी भूपेन्द्रसिंह आउवा ने बताया कि हस्तकला एवं हस्तशिल्पियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सिटी पैलेस के जनाना महल में ‘सर्जन-2023’ मेला लगाया गया है ताकि पर्यटक पर्यावरण अनुकूल लाभप्रद सामग्री की जानकारी ले सके और हस्त कलाकारों के लिए रोजगार के अवसर एवं बाजार उपलब्ध हो सके।
मेले में वेस्ट ऊन से निर्मित मनमोहक एवं आकर्षक विभिन्न उपयोगी सामग्री को प्रदर्शित किया गया है। जयपुर से रेणु चौधरी ओर जितेन्द्र चौधरी की वूलस्टेक संस्था आर्थिक दृष्टि से कमजोर एवं जरूरतमंद महिलाओं को वेस्ट ऊन से उपयोगी सामग्री बनाने का प्रशिक्षण प्रदान करती है ताकि महिलाओं को सशक्तिकरण के साथ-साथ उन्हें रोजगार भी उपलब्ध करवाती है। सफेद ऊन पर कलर की कलाकारी वो भी पीन के माध्यम से ऐसी-ऐसी मनमोहक एवं आकर्षक सामग्री तैयार की जाती है जो घर-परिवार के साथ-साथ पर्यावरण के लिए भी लाभप्रद है। ऊन निर्मित विशेष सामग्री में कुशन कवर, मेज कवर, बच्चों के विभिन्न मुलायम खिलौने, फ्रेम में सजी आकर्षक कलाकृतियां आदि है। वेस्ट ऊन से हस्तनिर्मित सामग्री के साथ-साथ देशी गायों के गोबऱ से हस्तनिर्मित विभिन्न उत्पाद पारम्परिक, उपयोगी एवं सजावटी कलात्मक सामग्री को देश-विदेश से आये पर्यटकों आदि में खूब पसंद किया गया और इन पारम्परिक उत्पादों की सराहना की गई। मेला 24 अक्टूबर तक चलेगा।

Related posts:

Mobil partners with the most awaited action thriller ‘Vikram Vedha’

67वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन

कोरोना के दौरान गर्भवती महिलाओं को बरतनी होगी अधिक सावधानी : डॉ. शीतल कौशिक

राजस्थान के पहले शोल्डर केडेवरीक ओर्थोप्लासी कोर्स का पिम्स उदयपुर में सफल आयोजन

कहीं हमेशा के लिए गुम न हो जाए हमारी गोरैया

ओ म्हारी घूमर छे नखराळी ऐ मां… ने किया मंत्रमुग्ध

Dr. P.R. Sodani Takes Over As 4thPresident of IIHMR University Jaipur

भारतीय खनन उद्योग के मजबूत और सस्टेनेबल भविष्य को सुरक्षित कर रहा हिन्दुस्तान जिंक

विश्व प्रतिमा दिवस पर जनाना महल में हुई कार्यशाला

बच्चों को मिठाई और पटाखे वितरित

रणेशजी में शिक्षा-चिकित्सा, स्वास्थ्य सुधार एवं सहायता शिविर

सर्दी से बचाव के लिए जरूरतमंद छात्रों को स्वेटर वितरित