स्वर्ण लेक ज्वेलर्स का शुभारंभ

उदयपुर। स्वर्ण लेक ज्वेलर्स (Swarn Lake Jewelers) के नवीन प्रतिष्ठान (New Showroom) का शुभारंभ रविवार को हुआ। उद्घाटन मेवाड़ राजपरिवार की श्रीमती निवृत्तिकुमारी मेवाड़ (Smt. Nivruti Kumari Mewar) द्वारा किया गया। इस अवसर पर निदेशक प्रदीप पोरवाल (Pradeep Porwal), कार्तिक पोरवाल (Karthik Porwal), उदयपुर सरार्फा संघ के अध्यक्ष यशवंत आचंलिया (Yashwant Achanalia) , निकिता पोरवाल (Nikita Porwal), मोहित पारिख (Mohit Parikh) सहित शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे।
प्रदीप पोरवाल ने बताया कि स्वर्ण लेक ज्वेलर्स द्वारा कई वर्षों से ग्राहकों की सेवा प्रदान की जा रही है। कई ग्राहक वर्षों से पीढ़ी दर पीढ़ी प्रतिष्ठान से जुड़े हुए हैं। बीआईएस हॉलमार्क ज्वेलरी का उदयपुर में जबसे चलन हुआ तबसे ही स्वर्णलेक ज्वेलर्स प्रमुख रूप से अग्रणी रहा है। अब समय की मांग, पार्किंग की प्रमुख समस्या एवं ग्राहकों की सुविधा को देखते हुए भट्टजी की बाड़ी, मधुबन में नये शोरूम का शुभारंभ किया है।
कार्तिक पोरवाल ने बताया कि शोरूम में सोना, जड़ाऊ पोलकी, कुंदन, डायमंड चांदी के आभूषणों की विस्तृत रेंज उपलब्ध है। परम्परागत ज्वेलरी जिसमें प्रमुख रूप से गोल्ड तुसी के सेट, कांकण, बाजूबंद, छपाईआड़, नोगरी तथा चांदी के बर्तन, मूर्ति, शुद्ध चांदी के सिक्के एवं ज्वेलरी तथा डायमंड में आईजीआई सर्टिफाइड ज्वेलरी उपलब्ध होगी जो कि शादी-पार्टी में गिफ्ट आर्टिकल के लिए भेंट की जाती है। उल्लेखनीय है कि स्वर्ण लेक ज्वेलर्स का यह दूसरा शोरूम है। इसका पहला शोरूम 30 वर्ष पहले बड़ा बाजार एवं 20 वर्षों से मोती चोहट्टा में संचालित हो रहा है।

Related posts:

‘राजस्थान राज्य सरदार पटेल कल्याण बोर्ड’ गठन पर मुख्यमंत्री का आभार

हार्ट के रोगियों को अधिक सावधानी की आवश्‍यकता : डां. सी. पी. पुरोहित

चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर सिटी पेलेस में हुई नवरात्रि स्थापना

आईआईएम उदयपुर के सालाना जलसे ऑडेसिटी-2020 में शाहीन-ताहिरा बनी 'शेफ-ए-उदयपुर '

जिला कलक्टर व एडीएम ने किया पीएचईडी कार्यालय का औचक निरीक्षण

जेसीबी इंडिया ने किया उदयपुर में राजेश मोटर्स के लिए एक नई डीलरशिप फैसिलिटी का उद्घाटन

लेक्सस इंडिया ने नया वर्चुअल गेस्ट एक्सपीरियंस सेंटर लॉन्च किया

डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने सांवलिया सेठ के दर्शन कर कन्नौज में महाराणा प्रताप की प्रतिमा और निम्बाहेड़ा म...

नेशनल शारीरिक दिव्यांग टी- 20 क्रिकेट चैंपियनशिप में मुंबई और जम्मू फाइनल में

कप्तान रवि बिश्नोई की अगुवाई में मारवाड़ स्पार्टन्स की 51 रनों से दमदार जीत

नि:शुल्क मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण का समापन

HDFC Bank MSME loan book in Rajasthan crosses Rs. 13,000 crores in Advances