श्रावक श्राविकाओं ने ली अणुव्रत की शपथ

उदयपुर। पर्युषण पर्व के पांचवे दिन अणुव्रत दिवस पर रविवार को तेरापंथ भवन में शासनश्री मुनि सुरेश कुमार ने बड़ी संख्या में उपस्थित श्रावक-श्राविकाओं को अणुव्रत के ग्यारह नियमों की शपथ दिलाई।
मुनि सुरेशकुमार ने कहा कि मुनि महाव्रती होते है और श्रावक अणुव्रत के आराधक होते है। छोटे-छोटे नियम जीवन में बड़े बड़े बदलाव ले आते है। व्रत बंधन नहीं बंधन मुक्ति का रास्ता है। समस्याओं का जन्म आवश्यक्ताओं के आसमान को उंचा करने से होता है। अणुव्रत स्वस्थ समाज के सृजन का किरदार निभाता है। आज पूरा देश बारूद के ढेर पर खड़ा है, अणुबम के युग में अणुव्रत जीवन में परम शांति को पाने का सर्वाेच्च माध्यम है।
मुनि सम्बोधकुमार ‘मेधांश‘ ने रानी त्रिशला के 14 महास्वप्न, रानी त्रिशला को गर्व की सुरक्षा की सीख के प्रसंगों पर प्रकाश डालते हुए, भगवान महावीर के जन्म कल्याणक का रोमांचक विश्लेषण किया। उन्होने कहा कि माँ के साथ गर्भ में बीते पल ही बच्चे का भविष्य तय करता है। बच्चों में निवेश करने की अगर सर्वश्रेष्ठ सौगात है तो वह है समय। अभिभावक की परवरिश तय करती है कि वे अपने अंश को आतंकवादी बताए या मसीहा। मुनि ने जैन समाज को शादी-विवाह में सीमीत आइटम्स रखने व पूल पार्टीज से दूर रहने की परंपरा शुरू करने का आह्वान किया।.
सभा मंत्री विनोद कच्छारा ने पर्युषण कालीन सुचनाएं प्रेषित की। इस दौरान 50 लोगो द्वारा किए जा रहे पचरंगी तप सम्पन्न हुआ। रात्रिकालीन कार्यक्रम के तहत तंत्र-मंत्र-यंत्र विषय पर विश्लेषण करते हुए मुनिश्री नेे मंत्र-साधना विधी निषेध, स्थान माला संख्या, दिशा, व तंत्र विद्ययाओं के मुक्ति मंत्र निर्माण की विधि की जानकारी दी।

Related posts:

राज्य सरकार की उपलब्धियां पहुँचे जन जन तक, दूसरी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों को बनाए...

निहार शांति पाठशाला फनवाला ने सना को शिक्षा का रास्ता दिखाया

मुख स्वच्छता दिवस पर दंत चिकित्सकों की प्रस्तुतियों ने मन मोहा

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा पशु कल्याण को बढ़ावा देकर, वर्ष 2016 से अब तक 8.7 लाख से अधिक पशु लाभान्वित

डॉ निखिल वर्मा बने बेस्ट प्रोस्थोदोंटिस्ट ऑफ़ द इयर

काँक्रीटो ग्रीन - न्युवोको का नया हाई परफॉर्मेंस सीमेंट राजस्थान में लॉन्च

बड़े संस्थानों के लिए एचडीएफ सी बैंक ने कस्टमाईज़्ड ऐप्स लॉन्च किए

प्रसंग संस्थान द्वारा स्त्री कथन पर कवि गोष्ठी आयोजित

एमपीयूएटी के कुलपति को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षाविद् सम्मान

पिम्स में मरीज के फेंफड़े में हरी फफूंद का सफल इलाज

आर्ची ग्रुप द्वारा सोसायटी समर्पण

भाजपा महिला मोर्चा ने की कन्हैयालाल के परिजनों से भेंट