संतों का आध्यात्मिक मिलन एवं मंगल भावना समारोह

उदयपुर। तेरापंथ धर्मसंघ के एकादशम आचार्यश्री महाश्रमण के 3 महान संतों उदयपुर में बिराजित शासनश्री मुनिश्री रविन्द्रकुमार ठाणा 3, मधुर संग गायक मुनिश्री राजकुमार ठाणा 2, सीए मुनिश्री निकुंजकुमार ठाणा 2 का हैदराबाद से इंदौर होकर उदयपुर पधारे मुनिश्री स्वास्तिक ठाणा 1 का आध्यात्मिक मिलन आनन्द नगर में हुआ। इसके साथ ही 6 महीनों से मुनि रविन्द्रकुमार की सेवा मे उदयपुर में बिराजित डॉ. मुनिश्री विनोदकुमार एवं स्वास्तिक मुनि का मंगल भावना समारोह भी आयोजित किया गया।।
सभा मंत्री विनोद कच्छारा ने शुरुआती संचालन करते हुए बताया कि महिला मंडल की मेहताब हिरण के मंगलाचरण से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। पूर्व सभा अध्यक्ष सूर्यप्रकाश मेहता ने इस अवसर को उदयपुरवासियों के लिए अद्भुत एवं भाव विभोर करने वाला बताया।
महिला मंडल की अध्यक्ष सुमन डागलिया, लादुलाल मेड़तवाल ने आनंदनगरवासियों की तरफ क्रितज्ञता ज्ञापित की। संचालन सीए मुनिश्री निकुंजकुमार द्वारा किया गया। मुनिश्री रविन्द्रकुमार, मुनिश्री राजकुमारजी, मुनिश्री तपोमुर्ती पृथ्वीराज, मुनिश्री स्वास्तिककुमार, मुनिश्री रतन एवं बालमुनिश्री मार्दव ने सभा को संबोधित किया। डॉ. मुनिश्री विनोदकुमार ने अपने मंगल भावना समारोह पर कहा कि उनका उदयपुर प्रवास बहुत साताकारी रहा। प्रकाश सुराणा ने आभार प्रकट किया।

Related posts:

Hindustan Zinc’s in-house innovations get global recognitions, receive grants for US Patents

मेवाड़ के जंगलों में बनी सागवान मूवी 16 जनवरी को होगी रिलीज

टोयोटा ने उदयपुर में बी-एसयूवी सेगमेंट में ‘अर्बन क्रूजऱ हाइराइडर’ लॉंच किया

ऑल इण्डिया एसबीआई फेडरेशन ने किया नारायण संस्थान का विजिट

स्वतंत्रता सेनानी दम्पति स्व. परशराम-स्व. शांता त्रिवेदी की मूर्तियों का अनावरण

नैतिकता से परिपूर्ण जीवन ही सार्थक

सूचना केंद्र में नेशनल बुक ट्रस्ट की पुस्तक प्रदर्शनी का शुभारंभ

बच्चो के सर्वांगीण विकास के लिए स्वर्ण प्राशन है वरदान : डॉ. औदिच्य

Hindustan Zinc & SEHER celebrate ten years of Music without Borders

पैसिफिक इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ उदयपुर में मनाया मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा राजस्थान के ग्रामीण क्षेत्र में बाल शिक्षा को बढ़ावा हेतु 36 करोड़ का निवेश

झीलों की नगरी उदयपुर में 31 मिनट में 5100 बार गायत्री मंत्र का जाप