तेरापंथ धर्मसंघ के नवम आचार्य गणाधिपति गुरूदेव तुलसी का 108वां जन्मोत्सव मनाया

उदयपुर। महाप्रज्ञ विहार में रविार को प्रबुद्ध समाजजनों की उपस्थिति तथा साध्वीश्री सुदर्शनाश्री एवं सहवर्ती साध्वियों के सानिध्य में तेरापंथ के नवम आचार्य गणाधिपति गुरूदेव तुलसी का 108वां जन्मोत्सव मनाया गया।
प्रारंभ में कन्या मंडल ने मंगलाचरण किया। सभा अध्यक्ष अर्जुन खोखावत ने आचार्य तुलसी के यशश्वी आचार्यकाल का विस्तृत वर्णन किया। अन्य वक्ताओं ने आचार्यश्री तुलसी के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला एवं बताया कि तुलसी एक युगपुरुष थे। उन्होंने संपूर्ण मानव समाज की बहुत सारी कुरूतियों को समाप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे अणुव्रत आंदोलन के प्रवर्तक भी थे। अणुव्रतों (छोटे छोटे संकल्पों) के द्वारा कैसे जीवन में बड़ा परिवर्तन लाया जा सकता है, ये उन्होंने बताया। संचालन आलोक पगारिया ने किया। आभार सभा मंत्री विनोद कच्छारा ने व्यक्त किया।

Related posts:

Pride Month: Hindustan Zinc announces inclusivepolicy forhigher education oftransgender employees

सिटी पैलेस में ‘हाउजियम’ एक अनोखा संग्रहालय पर एक विशेष व्याख्यान

18 years old flagship campaign of ‘Say No to Dowry’ initiated by NSS

राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ

रेयांश उपाध्याय का गोल्ड मैडल जीतने पर स्वागत, किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्टेट चैंपियन बना रेयांश

जिंक पार्क टाउनशीप गेट पर लगी एटीएम मशीन

Pause, think, act responsibly on digital platforms says Udaipur cops

हिंदुस्तान ज़िंक सप्लायर एंगेजमेंट रेटिंग में ‘ए’ स्काॅर से प्रमाणित

Hindustan Zinc conferred at Water Optimization 2020 Awards

सिटी पेलेस में अश्व पूजन

जिंक फुटबॉल अकादमी के राजरूप सरकार ने भारत के एएफसी अंडर-17 एशियाई कप 2026 के क्वालीफाइंग में निभाई ...

डॉ. दिनेश खराड़ी, डॉ. विवेक जोशी, सरिता डिडेल मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित