शहर में न्यू टाइड फ्रेश एंड क्लीन लॉन्च

उदयपुर। भारत में अग्रणी फैब्रिक केयर ब्रांड्स में शुमार पी एंड जी के टाइड ने हाल ही में अपने मौजूदा प्रॉडक्ट्स के एक नए संयोजन के रूप में टाइड फ्रेश एंड क्लीन को लॉन्च किया है। यह नया और क्रांतिकारी उत्पाद 3 इन 1 फायदे देता है- यह कपड़ों के जिद्दी मैल से लड़ता है, धोने के बाद एक उत्कृष्ट ताजगी प्रदान करता है और बजट के अनुकूल भी है। प्रॉडक्ट को सीमित बाजारों में लॉन्च किया गया है और यह दो साइजों – 500 ग्राम 35 रुपये और 1 किलो 69 रुपये में उपलब्ध होगा। पहली बार टाइड पैक नारंगी के बजाय पीले रंग में पैक होगा। नया टाइड फ्रेश एंड क्लीन का पैक ताजे नींबुओं की ताजगी से भरपूर है।
टाइड ने इस नए वैरिएंट को अभिनेता संजय मिश्रा और अभिनेत्री आयशा रज़ा अभिनीत एक ब्रांड फिल्म के साथ लॉन्च किया। नई टाइड फ्रेश एंड क्लीन एड फिल्म को हल्के-फुल्के मजाकिया अंदाज में शूट किया गया है। टाइड हमेशा चौंकाने वाली सफेदी देता है और उसी फीलिंग को संजय मिश्रा ने नए टीवीसी में जीवंत किया है। विज्ञापन में अभिनेता संजय मिश्रा एक दुकानदार के रूप में दिखते हैं जो पूरी ईमानदारी के साथ अपना काम करता है। वह एक माँ और उसकी बेटियों के साथ बातचीत कर रहा है, उनमें से हर एक की अपने डिटर्जेंट से अलग-अलग अपेक्षाएं हैं। वह नई टाइड फ्रेश एंड क्लीन के 3 इन 1 फायदे से हतप्रद है। उनकी बातचीत हल्की-फुल्की, दिलचस्प और प्रॉडक्ट के फायदों को प्रभावी रूप से बयां करती हैं।

Related posts:

HDFC Bank scales up 3rd edition of Festive Treats 10 times with 10,000+ offers

शेफ दयाशंकर शर्मा ने लंदन में रेस्टोरेंट हेरिटेज के साथ लॉन्च किया डिलीवरी और होम डाइनिंग अनुभव

टाटा मोटर्स के साथ जी. आर. इंफ्राप्रोजेक्ट्स की लंबी साझेदारी से दोनों कंपनियों को मिल रहा पारस्परि...

Hindustan Zinc observes 37th Road Safety Month with extensive community outreach and workforce engag...

Hindustan Zinc Ushers in an Era of Online Metal Buying via Digital Auctions

Powering Rajasthan: EESL & RISL's e-Mitra Brings Affordable Energy Solutions across the State

जिंक ग्लोबल सस्टेनेबिलिटी लीडरशिप में तीन अवार्डस से सम्मानित

जिंक 'लीडरशिप इन एचआर एक्सीलेंस' से सम्मानित

कैप्टन पॉलीप्लास्ट के बेहतर परिणाम

ब्रेस्ट कैंसर के देर से डायनगोसिस होने वाले केसेस बढ़ रहे हैं क्योंकि राजस्थान में केवल 4.8% महिलाओं...

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा शिवपुरा में निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण

हिंदुस्तान जिंक और नॉर्मेट ग्रुप ओवाई में एमओयू