दीपावली के अवसर पर आयोजित स्वागत द्वार प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

विजेताओं को नगद पुरस्कार से किया जायेगा सम्मानित
उदयपुर।
जिला प्रशासन एवं नगर निमग की ओर से दीपावली के अवसर पर शहर के प्रमुख चौराहों पर आयोजित स्वागत द्वार सजावट प्रतियोगिता का परिणाम मंगलवार को जिला प्रशासन द्वारा घोषित कर दिया गया है। अति. जिला कलक्टर (शहर) जितेन्द्र ओझा ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम श्रेणी में 10 एवं द्वितीय श्रेणी में 26 समेत कुल 36 टेन्ट व्यवसायियों ने भाग लिया था। प्रथम कैटेगरी में निर्णायक मंडल ने देहली गेट चौराहे पर अप्सरा टेन्ट हाउस द्वारा लगाये गये स्वागत द्वार को प्रथम घोषित किया है। इसी प्रकार देहली गेट ज्योति स्टोर पर राज कमल टैन्ट हाउस द्वारा लगाये गये स्वागत द्वार को द्वितीय स्थान तथा चैतक चौराहे पर डेकोर टेन्ट हाउस को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है। तीनो विजेताओं को क्रमशः एक लाख 25 हजार, एक लाख, तथा 75 हजार का नकद पारितोषिक प्रदान किया जायेगा। इसी प्रकार द्वितीय कैटेगरी में बोहरा गणेशजी पर विनायक टेन्ट हाउस द्वारा लगाये गए स्वागत द्वार को प्रथम स्थान, माली कॉलोनी रोड पर राज लक्ष्मी टेन्ट हाउस द्वारा लगाये गये स्वागत द्वार को द्वितीय स्थान तथा दुर्गा नर्सरी चौराहे पर शर्मा टेन्ट हाउस द्वारा लगाये गये स्वागत द्वार को तीसरा स्थान मिला है। द्वितीय कैटेगरी में विजेतओं को क्रमश 75 हजार, 51 हजार, 31 हजार का नकद पारिपोषिक दिया जायेगा तथा शेष प्रतिभागियों को 15 हजार रूपये का पारितोषिक प्रदान किया जायेगा।

Related posts:

सांसद डॉ रावत ने उच्च शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों की भारी कमी का मुद्दा संसद में उठाया

आपसी समन्वय, भाईचारा तथा सहयोग की भावना से मनाएं त्यौहार - जिला कलेक्टर पोसवाल

पिम्स हॉस्पिटल, उमरड़ा में अनियंत्रित पलकों के झपकने की बीमारी का सफल उपचार

12 घंटे का ईआई रोस्टर पूर्ण रूप से समाप्त करने की मांग

दो दिवसीय फेशियल एस्थेटिक कॉन्फ्रेंस सम्पन्न

उपभोक्ता सुरक्षा संगठन द्वारा एक दिवसीय उपभोक्ता विचार गोष्ठी एवं "उपभोक्ता राष्ट्रीय गौरव सम्मान"सं...

कैलाश मानव का 75वां जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया

सिटी पैलेस में परम्परागत विधि-विधान से हुआ होलिका रोपण

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा शिक्षा संबल कार्यक्रम के तहत् आयोजित समर कैंप में 1,500 अधिक विद्यार्थी लाभा...

हिन्दुस्तान ज़िंक ने अब तक देश के ख़ज़ाने में 1.7 लाख करोड़ का योगदान दिया : अनिल अग्रवाल

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हिन्दुस्तान जिंक़ देबारी में सखी उत्सव आयोजित

ऊबर ने लाखों पीपीई किट्स वितरित किये