मानव सेवा से बडी कोई सेवा नहीं – कटारिया

मोदी सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर पूरे शहर में हुए कार्यक्रम

उदयपुर (Udaipur)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) के दुसरे कार्यकाल के सफलतापूर्वक 02 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पूरे देश में सेवा सप्ताह दिवस के रूप में मना रही है इसी के तहत रविवार को भारतीय जनता पार्टी के सभी मंडलों में सभी मोर्चा की ओर से रक्तदान शिविर, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाने हेतु आयुर्वेदिक काढा वितरण, सफाईकर्मी, डाक्टर, नर्सिंगकर्मी का साम्मान, बेजुबान पक्षियों के लिए परिण्डे लगाना, मास्क वितरण जैसे कार्यक्रम किए गए। ओबीसी मोर्चा की ओर से शहर के सभी मंडलों में आयुर्वेदिक काढे का वितरण किया गया। भूपालपुरा सीपीएस रोड पर आयोजित काढा वितरण का शुभारंभ प्रतिपक्ष नेता गुलाबचंद कटारिया (Gulab Chand Katariya) ने करते हुए कहा कि मानव सेवा से बडी कोई सेवा नही हो सकती। उन्होने आमजन से अपील की कि वे अपनी हेसियत के अनुसार इस नेक काम में आगे आये। उन्होने कहा कि पिछले दो साल से पूरा देश वैश्विक महामारी कोरोना की मार झेल रहा है इस कार्य में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल प्रबंधन से कोरोना पर विजय पायी है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रविन्द्र श्रीमाली, महामंत्री किरण जैन, गजपाल सिंह राठौड, पूर्व पार्षद नाना लाल वया, जगदीश सुथर, मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रभुलाल प्रजापत, रेवाशंकर माली, मनोहर चैधरी, कृष्ण्कांत कुमावत, सुरेश रावत, चेतन वैष्णव, जगदीश प्रजापत, कैलाश डांगी, सुरेश कुकरेजा सहित कार्यकर्ताओं ने आम जन को काढा पिलाया।

Related posts:

डेटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया ने स्वच्छता को लेकर भारत का पहला म्यूजिक एल्बम - ‘फोक म्यूजक़ि फॉर अ स्वस्थ...

दर्शन डेंटल कॉलेज में भव्य स्नातक समारोह का आयोजन

Walmart Vriddhi empowers over 58,000 MSMEs through digital training, increased access to customers a...

इंटरनेशनल पर्पल फेस्ट स्वावलंबन यात्रा की नारायण सेवा ने की अगवानी

कोरोना से जंग में आगे आया जार, एक लाख ग्यारह हज़ार एक सौ ग्यारह रुपये का चेक सौंपा

साहित्यकार औंकारश्री की रूग्‍ण पत्नी को ग्‍यारह हज़ार रुपये का सहयोग

JLR India achieves highest ever Q1 sales with 102% YoY growth

टाटा मोटर्स की एचडीएफसी बैंक के साथ साझेदारी

सिकल सेल उन्मूलन के लिए समन्वित प्रयासों की जरूरतः जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री

नौ दिवसीय रामकथा का आयोजन 3 जून से

HDFC Bank receives mandate to collect donations For PM Cares Fund

भोइयों की पचोली जिला स्तर पर विजेता