श्रीजी प्रभु की जन्माष्टमी एवं नंद महोत्सव की सेवा में तिलकायतश्री एवं श्री विशाल बावा वल्लभ कुल परिवार सहित पधारे नाथद्वारा

उदयपुर : पुष्टीमार्गीय प्रधान पीठ प्रभु श्रीनाथ जी की हवेली के तिलकायतश्री गो.ति.108 श्री राकेशजी (श्री इंद्रदमन जी) महाराजश्री एवं तिलकायतश्री के सुपुत्र युवाचार्य गो.चि.105 श्री विशालजी (श्री भूपेश कुमारजी) बावा श्री व गो.चि.105 श्रीलाल बावा वल्लभ कुल परिवार सहित श्रीजी प्रभु की जन्माष्टमी एवं नंद महोत्सव की सेवा में सेवा में शुक्रवार को नाथद्वारा पधारे ।

तिलकायतश्री एवं श्री विशाल बावा श्रीजी प्रभु के जन्माष्टमी एवं नंद महोत्सव की सेवा में विशेष रूप से जन्माष्टमी पर श्री प्रभु को प्रातः पंचामृत स्नान एवं नंद महोत्सव के अवसर पर लाडले लाल प्रभु को स्वर्ण जडित पलने में पलना झुलाकर लाड लड़ाएंगे। तिलकायतश्री एवं श्री विशाल बावा ने वल्लभ कुल परिवार सहित पंचमी के शुभ अवसर पर शनिवार को श्रीजी प्रभु एवं श्री लाडले लाल प्रभु श्री नवनीत प्रिया जी के जन्माष्टमी के अवसर पर धारण करने वाले वस्त्रों को केसर में रंग कर प्रभु के वस्त्र रंगने की सेवा,परंपरा का निर्वाह किया। इस अवसर पर वल्लभ कुल परिवार सदस्यों में श्रीमती पद्मिनी राव बेटीजी, श्रीमती प्रियंवदा बेटीजी, सुश्री आराधिका बेटीजी, गो.चि.105 श्रीलालजी( श्री अधिराजजी ) बावा, श्री सुदेव राव, श्री रत्नाकरजी भी प्रभु की सेवा में नाथद्वारा पधारे ।


तिलकायतश्री एवं श्री विशाल बावा के नाथद्वारा पधारने पर मंदिर के अधिकारी सुधाकर उपाध्याय, श्रीनाथजी मंदिर के मुख्य प्रशासक भारत भूषण व्यास, मंदिर मंडल के सीईओ चेतन त्रिपाठी, मंदिर के सहायक अधिकारी अनिल सनाढ्य, मंदिर मंडल के संपदा अधिकारी ऋषि पांडे, तिलकायतश्री के सचिव लीलाधर पुरोहित, पीआरओ एवं मीडिया प्रभारी गिरीश व्यास, राजेश्वर त्रिपाठी, समाधानी उमंग मेहता, जमादार हर्ष सनाढ्य, कैलाश पालीवाल एवं वैष्णव जन उपस्थित थे ।

Related posts:

डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने की नमस्ते इण्डिया इंटरनेशनल के कलाकारों से भेंट

हिन्दुस्तान जिंक वर्ष 2024 के लिए भारत की शीर्ष 50 ग्रेट मैनेजर कंपनियों में

निराश्रित बालगृह के बच्चों का दंत परीक्षण

प्लूटो हॉस्पिटल ने हिम्मतनगर का पहला AI-आधारित रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट सिस्टम मिसो लॉन्च किया

थर्ड स्पेस में ओलंपिक फेस्टिवल 26 जुलाई से 11 अगस्त तक

सृजन द स्पार्क एवं हिंदुस्तान ज़िंक के तत्वावधान में होगी इण्डियन आइडल फेम ‘पीयूष पंवार नाइट’

वेदांता करेगा राजस्थान में 1 लाख करोड़ रुपये का निवेश

हिन्दुस्तान जिंक ने मनाया नो व्हीकल डे

लाॅकडाउन जारी रहने तक अग्रिम फीस नहीं ले सकेंगे स्कूल

उदयपुर के प्रतिभाशाली छात्र लक्ष्‍यराज कालरा ने तैयार की करोना पर विशेष ई-बुक

उदयपुर में कोरोना के रोगियों का प्रतिदिन घटता ग्राफ़ उत्साहवर्धक, बुधवार को प्रतिशत घट कर 10.16 हुआ

'उदयपुर फाइल्स' की रिलीज के लिए कन्हैयालाल की पत्नी ने लिखा प्रधानमंत्री को पत्र