मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह-2020 आयोजित

उदयपुर |  तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम  द्वारा महाप्रज्ञ विहार में मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह-2020 का आयोजन शासनश्री साध्वी मधुबाला, साध्वीश्री मंजूरेखा व साध्वीश्री शोभाग्यश्री के सानिध्य में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण गीत से हुई। तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम उदयपुर के अध्यक्ष मुकेश बोहरा ने स्वागत उध्बोधन में तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम के द्वारा किये जा रहे कार्यो के बारे में बताया व प्रतिभा सम्मानित बच्चों का उत्साहवर्धन किया । तेरापंथी सभा उदयपुर के अध्यक्ष  अर्जुन खोखावत ने कहा कि इस तरह के प्रोग्राम करने से समाज की प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलता है एवं समाज मे छुपी हुई प्रतिभाओ का पता भी चलता है। डा आशीष पोरवाल तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम की विभिन्न शिक्षा परियोजना के बारे में बताया ।
साध्वीश्री मंजुरेखा ने बच्चो को आगे पढ़ने और बढ़ने के लिए प्रेरित किया एवं शांत मन की महत्ता बताई। कार्यक्रम में 26 छात्र – छात्राओं को सूर्यप्रकाश मेहता, सभा मंत्री विनोद कच्छारा, तेयुप अध्यक्ष अजित छाजेड़, कंचन देवी व विमला बोहरा द्वारा सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कपिल इंटोदिया ने हार्दिक आभार व्यक्त किया। संचालन श्रीमती अनिता मेहता व श्रीमती ज्योति नाहर द्वारा किया गया। कार्यक्रम संयोजक कुणाल गांधी व पंकज सुराणा रहे ।

Related posts:

हिन्दुस्तान जिंक का मल्टी मेटल एंटरप्राइज बनना, दोगुना विकास रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा- प्रिया अग्...

पिम्स मेवाड़ कप सीजन 4 : जीसीए ने रोमांचक मुकाबले में दिल्ली चैलेंजर्स को तीन रन से दी मात

मुख स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया

पारस जे. के. हॉस्पिटल में मनाया डॉक्टर्स-डे

संबलपुरा और बेदला खुर्द में विराट हिंदू सम्मेलन

टीईआरआई के साथ मिलकर माइकोराइजा पद्धति से हरितिमा को बढ़ावा देगा हिंदुस्तान जिंक

डेयरी एवं खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय में नव-निर्मित पुस्तकालय का उद्घाटन

हिन्दुस्तान जिंक को वाटर मैनेजमेंट के क्षेत्र में ‘नेशनल अवार्ड’

बच्चों के टीकाकरण में देरी न करें

ज्ञान प्राप्ति के लिए ध्यान परमोपयोगी

हिंदुस्तान जिंक द्वारा प्ले ग्राउण्ड का शिलान्यास

पिम्स हॉस्पिटल, उमरड़ा के कॉर्डियोलॉजी डिपार्टमेंट में मरीज के पेट की नस की सफल एंजियोप्लास्टी