वीरविनोद ग्रंथ में संगृहीत संस्कृत प्रशस्तियों का भावानुवाद

अभिलेख इतिहास के साक्ष्य एवं प्राणतत्त्व – लक्ष्यराज सिंह मेवाड़
उदयपुर।
मेवाड़ के वृहद इतिहास ‘वीरविनोद’ में संग्रहीत संस्कृत प्रशस्तियों के हिन्दी अनुवाद खण्ड का सिटी पैलेस, उदयपुर में श्रीजी डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने विमोचन किया। ‘वीरविनोद’ न केवल मेवाड़ का इतिहास है, अपितु यह इतिहास के वैश्विक सन्दर्भों को आरेखित करने वाला विश्वकोश है जिसे महाराणा सज्जनसिंह ने अपने राजत्वकाल में कविराज श्यामलदास द्वारा कलमबद्ध करवाया था। डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने प्राप्त अभिलेखों को इतिहास के साक्ष्य और प्राणतत्त्व बताया। साक्ष्यों के बगैर इतिहास की मौलिकता पर प्रश्न उठने लगते है।
महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउण्डेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. मयंक गुप्ता ने बताया कि डॉ. मधुबाला जैन ने लगभग डेढ़ वर्षों के अथक प्रयासों से वीरविनोद में दिये गये संस्कृत प्रशस्तियों और वृतांतों का सरल हिन्दी अनुवाद किया है। मेवाड़ में प्राचीनकाल से ही संस्कृत भाषा का प्रचलन रहा है। मेवाड़ प्रदेश में ई.पू. की शताब्दियों में संस्कृत भाषा का व्यवहार होता था। मेवाड़ के कई महाराणाओं की शिलांकित प्रशस्तियां संस्कृत में प्राप्त होती है। वीरविनोद में संगृहीत इन प्राचीन शिलालेखों के अनुवाद से विभिन्न ऐतिहासिक घटनाओं के साथ ही सामाजिक एवं धार्मिक वृत्तान्त भी प्राप्त होते है।

Related posts:

Hindustan Zinc awarded at the 5th TIOL Taxation Awards 2024 for Outstanding Tax Transparency

बिग बाजार उदयपुर लाया दो घंटे में होम डिलीवरी का ऑफर

फ़ैशन स्टोर, ट्रेंड्स का सलूम्बर में शुभारंभ

गुरू पूर्णिमा पर 200 से अधिक संत-महंतों का वंदन

सरकार ने मावली में मदरसे को आवंटित जमीन निरस्त की

जिंक कौशल केन्द्र से प्रशिक्षण पूरा कर आत्मविश्वास की वाणी और हौसलों की उड़ान से परिपूर्ण दिखे विशेष ...

इन्दिरा आईवीएफ ने पार किया 75000 सफल आईवीएफ प्रेगनेंसीज़ का आंकड़ा

ऑनलाइन स्किल गेमिंग सेक्टर को रेगुलेट करने का स्वागत

विश्वराज शुगर इंडस्ट्रीज लिमिटेड फार्मास्युटिकल ग्रेड चीनी का उत्पादन करेगी

डॉ. वर्षा शर्मा सहित दस महिलाओं का विप्र फाउंडेशन के तेजस्विनी अवॉर्ड के लिए चयन

मीरा कन्या महाविद्यालय उत्कृष्ट कार्यों के लिए 5 राज्य स्तरीय पुरस्कारों से अलंकृत

जावर स्थित जिंक फुटबॉल स्कूलों में ग्रासरूट प्रशिक्षण फिर से शुरू