ट्रेंड्स अब प्रतापगढ़ में भी

उदयपुर । भारत की सबसे बड़ी और तेज़ी से बढ़ती एपेरल और एक्सेसरीज़ की रिलायंस रिटेल की स्पेशलिटी चेन, ट्रेंड्स ने राजस्थान के प्रतापगढ शहर में अपने स्टोर के लांच की घोषणा की है। ट्रेंड्स ने भारत में मेट्रो, मिनी मेट्रो, टियर 1, 2 शहरों और छोटे-छोटे कस्बों में ग्राहकों तक अपनी पहुंच और संपर्क को मजबूत कर फैशन को घर-घर पहुंचाया है और यह भारत की मनपसंद फ़ैशन की जगह है ।

Creative from India to the World

प्रतापगढ़ में ट्रेंड्स स्टोर को आधुनिक शैली से बनाया गया है यहां बढ़िया क्वालिटी और फैशन का सामान किफ़ायती दामों पर मिलेगा और ये खासियत इस क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बहुत पसंद आएगी। इस शहर के ग्राहकों को शॉपिंग का विशिष्ट और शानदार अनुभव मिलेगा जहां वे महिलाओं, पुरुषों, बच्चों के कपड़े व फैशन का सामान आकर्षक कीमतों पर पाएंगे।

6000 वर्ग फुट में फैला यह स्टोर प्रतापगढ़ का पहला स्टोर है जहा ग्राहकों को लांच के तहत खास ऑफर मिल रहे है  जिसके तहत 3499 एवम 2999 की ख़रीदारी पर आकर्षक उपहार मिल रहे है ।