जिंक फुटबॉल अकादमी के दो खिलाड़ी राष्ट्रीय शिविर हेतु चयनित

उदयपुर। जिंक फुटबॉल अकादमी के फॉरवर्ड जंगमिनथांग हाओकिप और आशीष माल्या को गोवा में चल रहे हीरो अंडर-17 यूथ कप में शानदार प्रदर्शन के बाद गोवा में भारत के अंडर-17 राष्ट्रीय शिविर के लिए चयनित किया गया है। वेदांता-हिंदुस्तान जिंक की सीएसआर पहल के तहत् संचालित जिंक फुटबॉल अकादमी ने सभी मैच जीतने और हीरो यू-17 यूथ कप के अगले दौर के लिए क्वालीफाई कर अपने श्रेष्ठ खेल का प्रदर्शन किया। जिंक फुटबॉल अकादमी ने शीर्ष भारतीय युवा क्लब बेंगलुरु एफसी, एफसी गोवा, चर्चिल ब्रदर्स एफसी और एआरए एफसी को हराया, जहां जंगमिनथांग और आशीष ने टीम की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके बेहतरीन खेल प्रदर्शन के लिये जंगमिनथांग और आशीष को गोवा में राष्ट्रीय शिविर में चयनित किया गया जहां आगामी 2023 एएफसी एशियन कप की तैयारी की जा रही है। जंगमिनथांग और आशीष से पूर्व, जिंक फुटबॉल अकादमी के गोलकीपर साहिल पूनिया गत वर्ष एसऐऐफऐफ चौंपियनशिप और एफसी एशियन कप क्वालीफायर में भारतीय फुटबॉल टीम के लिये चुने गये हैं।
जिंक फुटबॉल राजस्थान में फुटबॉल क्रांति हेतु वेदांता-हिंदुस्तान जिंक की पहल है। यह सामाजिक और सामुदायिक विकास के लिए फुटबॉल के जरिये विकास कार्यक्रम है जिसका उद्धेश्य ग्रामीण फुटबॉल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। जिंक फुटबॉल, हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की एक सीएसआर पहल, अपनी तरह का बुनियादी स्तर पर फुटबॉल विकास हेतु पहल है। जिंक फुटबॉल अकादमी जावर, उदयपुर में एक पूर्ण विकसित आवासीय अकादमी है, जिसमें विश्वस्तर की सुविधाएं और देश का पहला प्रौद्योगिकी से जुड़ा फुटबॉल प्रशिक्षण अद्वितीय एफ-क्यूब तकनीक है। इसके अलावा, जिंक फुटबॉल का एक आउटरीच कार्यक्रम भी होगा, जिसमें पूरे राजस्थान में कम्युनिटी फुटबॉल सेंटर्स- जिंक फुटबॉल स्कूल के माध्यम से पूरी तरह से कुशल फुटबॉल प्रशिक्षकों द्वारा 200 से अधिक उत्साही लडक़ों और लड़कियों को फुटबॉल कोचिंग प्रदान की जाएगी। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं, बच्चों और लोगों के सामाजिक उत्थान को सुनिश्चित करने के लिए दुनिया के सबसे पसंदीदा खेल की खूबियों का लाभ उठाते हुए भारतीय फुटबॉल के विकास में योगदान देना है।

Related posts:

HDFC Bank launches Digital Consumer Loans' Cardless EasyEMI'

एनबीएसएल और केनरा बैंक ने यूपीआई भुगतान को सशक्त बनाने के लिए साझेदारी की

पिम्स हॉस्पिटल उमरड़ा में सैरेब्रल पॉल्सी के दो बच्चों का सफल इलाज

शेयर बाज़ार में कई शेयरों से निवेशकों को हुआ भारी नुकसान

स्वतंत्रता दिवस पर फ्लिपकार्ट कर रहा है सेल इवेंट 'क्राफ्टेड बाय भारत' के पांचवें संस्करण का आयोजन

भारत की अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी नेक्‍सॉन ईवी ‘सबसे तेज’ के2के ड्राइव का रिकॉर्ड बनाने के लिये तैयार

हिंदुस्तान ज़िंक टीआईओएल टैक्सेशन अवार्ड 2022 में जूरी अवार्ड से सम्मानित

दो दिवसीय राष्ट्रीय कृष्णमयी संगोष्ठी का हुआ छंदमयी समापन

IRCTC partners with HDFC Bank to launch India’s most rewarding co-branded travel credit card

जिंक स्मेल्टर देबारी की घाटावाली माताजी किसान उत्पादक कंपनी द्वारा वार्षिक आम सभा आयोजित

संयुक्त निदेशक डॉ. शर्मा ने संभाला कार्यभार

राइजिंग राजस्थान एमओयू होल्डर्स को प्रत्यक्ष ही मिलेंगे औद्योगिक भूखण्ड