उज्जैन अंतर्राष्ट्रीय कलापर्व में उदयपुर के चित्रसेन को राष्ट्रीय अभ्युदय सम्मान

उदयपुर। उज्जैन की संस्था कलावर्त न्यास की ओर से आनंदमंगल परिसर में चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कला का आयोजन किया गया। न्यास अध्यक्ष डॉ चंद्रशेखर काले ने बताया कि महोत्सव में उदयपुर के चित्रकार डॉ चित्रसेन को राष्ट्रीय अभ्युदय सम्मान से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार राष्ट्रीय स्तर पर उन चित्रकारों को दिया जाता है जो कला में नवीन प्रयोग के लिए जाने जाते हैं.। भव्य समारोह में यह सम्मान डॉ चंद्रशेखर काले, चिन्मय बिस्वाल, हिम चटर्जी, विजेंद्र शर्मा और कालिदास अकादमी के अध्यक्ष द्वारा प्रदान किया गया।
उल्लेखनीय है कि इस अंतरराष्ट्रीय कला महोत्सव में उदयपुर से चेतन औदिच्य, कुमार अशोक, राजेश यादव, शाहिद परवेज,सुशील निंबार्क को भी आमंत्रित किया गया। ब्रिटेन, मलेशिया, श्रीलंका आदि देशों से आए कलाकारों के साथ इन सभी चित्रकारों ने पेंटिंग बनाई।
डॉ चित्रसेन ने महाकाल की नगरी में भगवान विष्णु को कैनवास पर प्रकट कर मेवाड की कला प्रस्तुत की वहीं चेतन औदिच्य द्वारा कालिदास की कृति कुमारसंभव पर आदृत पेंटिंग ‘रति-रंग’ अनेक चित्रकारों चर्चा की। पिछले सत्ताईस वर्षों से प्रतिवर्ष कलावर्त न्यास का यह प्रतिष्ठित महोत्सव आयोजित होता है जिसमें देश और विदेश से दो सौ से अधिक कलाकारों की भागीदारी रहती है। इस दौरान पेंटिंग बनाने के साथ विविध गतिविधियां भी आयोजित होती हैं जिनमें कलाकारों का संवाद सत्र आदि प्रमुख है। डॉ चंद्रशेखर काले के अनुसार इस बार दिल्ली के प्रसिद्ध कलाकार विजेन्द्र शर्मा तथा लंदन के कलाकार मार्क राफ्टर से चेतन औदिच्य का संवाद प्रमुख था। कला शिविर के दौरान अपने उद्बोधन में वरिष्ठ कलाकार अमृत पटेल ने कहा कि देश में यह महोत्सव अपनी तरह का अकेला और सचमुच का कलाकैंप है जिसमें इतनी बडी मात्रा में कलाकार एक साथ कलाकर्म करते हैं।

Related posts:

अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करने पर श्रीमाली का नागरिक अभिनंदन

श्रीमाली समाज की क्रिकेट प्रतियोगिता में क्षेत्रपाल टीम बनी चैम्पियन

भागवत कथा मात्र ग्रंथ नहीं, साक्षात प्रभु का विग्रह रूप : संजय शास्त्री

वीआईएफटी में डिजिटल एरा लाइटिंग एंड कैमरा टैक्निक पर वर्कशॉप सम्पन्न

शिखर भार्गव स्कूल ने मनाया वार्षिकोत्सव

DR. NITIZ MURDIA APPOINTED AS MEMBER OF NATIONAL ASSISTED REPRODUCTIVE TECHNOLOGY AND SURROGACY BOAR...

हिन्दुस्तान जिंक को खान मंत्रालय द्वारा ‘5 स्टार रेटेड माइंस’का पुरस्कार

Debari Fire Safety team’s quick emergency response helps avert major crisis

Hindustan Zinc setting up a state-of-the-art ‘field hospital’ in Dariba against second wave of COVID

WOBBLE DISPLAYS MAKES HISTORY WITH INDIA'S BIGGEST EVER TELEVISION: THE WOBBLE MAXIMUS SERIES 116.5-...

नौ दिवसीय रामकथा का आयोजन 3 जून से

भारत में स्टार्टअप इकोसिस्टम के लिए श्रेष्ठ समय