सांई तिरुपति विश्वविद्यालय उमरड़ा उदयपुर को यू.जी.सी. की मान्यता

उदयपुर। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ( यूजीसी ) नई दिल्ली द्वारा सांई तिरुपति विश्वविद्यालय, उमरडा उदयपुर को मान्यता प्रदान की गई है । सांई तिरुपति विश्वविद्यालय की स्थापना वर्ष 2016 में राजस्थान राज्य सरकार द्वारा निजी विश्वविद्यालय के रूप में की गई थी। अभी इस विश्वविद्यालय में मेडिकल, नर्सिंग, फार्मेसी, फिजियोथेरेपी, फैशन टेक्नोलॉजी संकाय के पाठ्यक्रम संचालित है।
विश्वविद्यालय के चेयरपर्सन आशीष अग्रवाल ने बताया कि गत 29 व 30 जनवरी 2021 को यू.जी.सी. द्वारा बाबा साहेब अम्बेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ के कुलपति डॉ. संजय सिंह की अध्यक्षता में गठित 6 विशेषज्ञ सदस्यों की टीम द्वारा द्वारा विश्वविद्यालय का दो दिवसीय निरीक्षण किया गया। जिसमें मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया, नर्सिंग काउंसिल ऑफ इंडिया, फार्मेसी काउंसिल ऑफ  इंडिया एवं यू.जी.सी. द्वारा मनोनीत विशेषज्ञों की टीम शामिल थी। इस निरीक्षण रिपोर्ट में विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व इन्फ्रास्टक्चर फेसिलिटी, लाईब्रेरी, लेबोरेट्री, टीचिंग फेकल्टी व सपोर्टिंग स्टाफ  सभी यू.जी.सी. के मानदण्डों पर उपयुक्त पाये गये। इसी निरीक्षण के आधार पर ही विश्वविद्यालय को यू.जी.सी. की मान्यता प्रदान की गई।
विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. इन्द्रजीत सिंघवी ने बताया कि यू.जी.सी की इस मान्यता से विश्वविद्यालय द्वारा अनुमोदित सभी उपाधियां यू.जी.सी. के अधिनियम 22 के तहत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्य रहेगी। यह मान्यता विश्वविद्यालय की गुणवत्ता का प्रतीक है । इस मान्यता के आधार पर विश्वविद्यालय आने वाले समय में राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (एनएएसी) व नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) मुल्यांकन हेतु शीघ्र ही अपना आवेदन प्रस्तुत कर ए श्रेणी प्राप्त करने के लिये प्रयत्नशील रहेगा।

Related posts:

FedEx Survey Shows Indian SMEs Believe Growth in E-Commerce to Continue, Even as COVID Restrictions ...

मीरा कन्या महाविद्यालय में ज्ञान, कला और परंपरा का संगम-राजस्थान की मंदिर स्थापत्य कला पर सेमिनार

Kia India undertakes brand relaunch with new company logo and slogan ‘Movement that inspires’

महाराणा राजसिंह द्वितीय की 279वीं जयन्ती मनाई

पर्युषण महापर्व कल से

मिशन मस्टर्ड 2025 - वेविनार सम्पन्न

प्रकृति ही जीवन की पोषक : कैलाश मानव

भारत में वैश्विक पर्यटन अपेक्षाओं को पूरा करने की अपार संभावनाएं, जरूरत है तलाशने और तराशने की - कें...

Motorola launches motorola edge 50

50,000 से ज्यादा ऑफलाइन रिटेलर्स और पड़ोसी स्टोर्स अब अमेजऩ पर लोकल शॉप्स का हिस्सा

रावत श्री महासिंहजी बावजी की 311वीं पुण्यतिथि पर किया नमन

श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज संस्था मेवाड की कार्यकारिणी घोषित